फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: पवनदीप की गायिकी से मंत्रमुग्ध हुईं पूनम सिन्हा, बोलीं- तुम मेरे सबसे पसंदीदा हो

Thu, 01 Jul 2021 01:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 01 Jul 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 poonam sinha impressed by Pawandeep performance said you are my favourite contestant
पवनदीप, पूनम सिन्हा - फोटो : Instagram

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल छोटे पर्दे के सबसे मशहूर शो में से एक है। इसका 12वां सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है और आए दिन किसी ना किसी वजह से ये शो चर्चा में भी बना हुआ है। इंडियन आइडल 12 में अब तक बहुत से सेलेब्स अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। रेखा, ए आर रहमान, नीतू कपूर, जावेद अख्तर, कुमार सानू, अमित कुमार जैसे कई मशहूर सितारे इस शो में गेस्ट जज बनकर आ चुके हैं। वहीं आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचेंगे। इस खास एपिसोड को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।


 
पवनदीप हैं पूनम सिन्हा के पसंदीदा

इंडियन आइडल ने इसका एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया है जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा गानों का आनंद लेते और प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शत्रुघ्न और पूनम जिस भी शो का हिस्सा बनते हैं वो शो काफी मजेदार हो जाता है। ऐसे में इस एपिसोड को लेकर भी दर्शकों के बीच बहुत उत्साह है। हर बार की तरह इस बार भी सभी कंटेस्टेंट अपनी गायिकी से दर्शकों और जजों का दिल जीतने वाले हैं, लेकिन एक खास गायक है जिसे पूनम सिन्हा ने अपने पसंदीदा बताया है।

Indian Idol 12 poonam sinha impressed by Pawandeep performance said you are my favourite contestant
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

रिलीज किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि गायक पवनदीप शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म का गाना 'सलामत रहे दोस्ताना हमारा' गाते नजर आ रहे हैं। उनकी गायिकी से सभी जज बहुत ही प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं पूनम सिन्हा उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं, 'तुम मेरे सबसे पसंदीदा गायक हो जिसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, 'खामोश'। इसके बाद सब हंसने लगते हैं। अब फैंस इस प्रोमो वीडियो को देखकर इस एपिसोड के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Indian Idol 12 poonam sinha impressed by Pawandeep performance said you are my favourite contestant
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

पूनम सिन्हा से मिली तारीफ पर पवनदीप ने कहा कि, बहुत से मशहूर और दिग्गज कलाकारों ने हर हफ्ते मेरी गायिकी की तारीफ की है और ये मेरी सबसे खूबसूरत यादों में से एक है। आज मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है कि दिग्गज कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा सर और पूनम मैम ने मेरी तारीफ की'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 poonam sinha impressed by Pawandeep performance said you are my favourite contestant
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

आगे पवनदीप ने कहा कि, 'मेरी जो तारीफ होती है उससे मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। मुझे जब भी तारीफ मिलती है तो ऐसा लगता है कि और बेहतर करना चाहिए और मैं वादा करता हूं कि मैं बहुत मेहनत करूंगा और सबसे बेस्ट दूंगा'।बता दें कि पवनदीप इस शो के विजेता बनने के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वो काफी मशहूर भी हैं।

विज्ञापन
Indian Idol 12 poonam sinha impressed by Pawandeep performance said you are my favourite contestant
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

अभी शो में पवनदीप राजन के अलावा अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी बचे हैं। सभी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं मेकर्स ने कंटेस्टेंट को शो के बीच में घर भेज दिया है ताकि वो अपने लोगों से वोट की अपील कर सकें और ज्यादा से ज्यादा वोट लेकर आएं। शो का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में वही जीतेगा, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed