फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: इस महिला ने शो में बार-बार अमिताभ बच्चन को टोका, कहा- इंसान ही रहने दो भगवान मत बनाओ

Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Jaipur lady Arpita yadav interrupted amitabh bachchan in KBC 11 Kaun Bangea Crorepati 11
arpita yadav - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन एक बार फिर छोटे पर्दे पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से धमाल मचा रहे हैं। शो के 11वें सीजन में अभी तक कई लोग लखपति बन चुके हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा देखने को मिला जो अभी तक नहीं हुआ। दरअसल पहली बार शो में किसी ने अमिताभ बच्चन की बात से असहमति जताते हुए उन्हें बार बार टोका और अपनी बात उनके सामने रखी।

Jaipur lady Arpita yadav interrupted amitabh bachchan in KBC 11 Kaun Bangea Crorepati 11
arpita yadav - फोटो : social media

कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के एक एपिसोड में अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठी थीं जयपुर की अर्पिता यादव। अर्पिता जयपुर स्थित लर्निंग एस्पिरेशन में शैक्षिक निदेशक हैं। इसके साथ ही उनका बेटा भी दिव्यांग है। ऐसे में इस सवालों के साथ साथ इस मुद्दे पर भी अर्पिता की सलमान से खूब बात हुई।

Jaipur lady Arpita yadav interrupted amitabh bachchan in KBC 11 Kaun Bangea Crorepati 11
arpita yadav - फोटो : social media

अपने काम के बारे में बात करते हुए अर्पिता ने कहा कि वो तारे जमीन पर के ईशान अवस्थी जैसे बच्चों को पढ़ाती हैं। इस बीमारी को  ऑटिज़म कहते हैं। वहीं अर्पिता ने बताया कि उनके बेटे निर्भय को भी ऑटिजम है और डॉक्टर्स ने उनसे कहा था कि वो ज्यादा से ज्यादा 20 साल तक ही जीवित रहेगा। लेकिन अर्पिता ने हार नहीं मानी और अब उनका बेटा काफी हद तक इस बीमारी से बाहर आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaipur lady Arpita yadav interrupted amitabh bachchan in KBC 11 Kaun Bangea Crorepati 11
kbc 11 - फोटो : sony liv

सवालों में एक सवाल फिल्म से जुड़ा था इस पर अर्पिता ने कहा कि काफी लंबे अरसे से थिएटर नहीं गई हैं। चूंकि वहां पर उनके बेटे को या तो परेशान किया जाता है या फिर दया की नजरों से देखा जाता है। वहीं अर्पिता ने बताया कि उनको दो बार थिएटर से बाहर भी निकाला जा चुका है। इस पर अमिताभ ने दुख जताते हुए कहा कि ऐसे स्पेशल बच्चों के लिए अलग से फिल्मी शोज रखे जाने चाहिए। इस पर अर्पिता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये तो अलग करना हुआ, एक करना नहीं। आगे अर्पिता ने कहा कि सर स्पेशल क्यों, कुछ ऐसा इंतजाम हो कि वो भी शो देखें और हम भी शो देखें। नहीं तो हम अलग करने की बात कर रहे हैं। अमिताभ ने भी अर्पिता के बात पर हामी भरी।

विज्ञापन
Jaipur lady Arpita yadav interrupted amitabh bachchan in KBC 11 Kaun Bangea Crorepati 11
kbc 10 - फोटो : sony

अर्पिता ने आगे अमिताभ से कहा कि जैसे पोलियो को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया था वैसे ही इसको लेकर भी लोगों को जागरुक किया जाए। इस पर अमिताभ बोले की देखिए ये दिव्यांग है और दिव्यांग शब्द देवताओं से संबंध रखता है। इस पर अर्पिता ने फिर से अमिताभ को टोकते हुए दिव्यांग शब्द पर कहा-सर इंसान ही रहने दीजिए न। ये तो वो बात हुई कि औरत को या तो पैर की जूती बना देते हैं या फिर देवी। लेकिन इंसान नहीं रहने देते हैं। दोनों ही जगहों पर हम बाकी से इन्हें अलग कर दिया जाता है।

पढ़ें: KBC 11: 6.40 लाख रुपये जीत अर्पिता ने छोड़ा शो, 12.50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed