{"_id":"632535b418ea047e032499d6","slug":"jhalak-dikhhla-jaa-10-contestant-ali-asgar-never-met-kapil-sharma-after-comedy-nights-with-kapil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ali Asgar: कॉमेडी नाइट्स छोड़ने के पांच साल बाद भी कपिल से बात नहीं करते अली असगर, बोले- दुर्भाग्य है कि..","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ali Asgar: कॉमेडी नाइट्स छोड़ने के पांच साल बाद भी कपिल से बात नहीं करते अली असगर, बोले- दुर्भाग्य है कि..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अली असगर, कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने शो को पांच साल पहले ही अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी उनके द्वारा निभाए गए इस किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। दादी बनकर अली असगर की कॉमेडी लोगों का दिल खुश कर देती हैं। वहीं, हाल ही में अली असगर से कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने बताया कि वह कपिल शर्मा के साथ टच में नहीं हैं।
2 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अली असगर से सवाल किया गया था कि क्या वह द कपिल शर्मा शो में नजर आ सकते हैं। इस पर अली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूंगा कि आगे क्या होगा वह हम नहीं जानते। ऐसे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। यह सब स्थिति पर डिपेंड करता है।' इसके आगे शो से बाहर होने की बात पर अली ने कहा, 'दुर्भाग्य से जो हुआ है। शो छोड़ने के बाद मेरी कपिल से कोई बात नहीं हुई और न ही हम मिले। हम एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं।'
3 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
शो छोड़ने के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर अली ने कहा, 'शो में मेरे कैरेक्टर को लेकर ही दिक्कतें आई थीं। इसके अलावा और कोई बात नहीं। ऐसी कोई बहुत बड़ी वजह नहीं है के मैं नहीं कर रहा हूं और मैं नहीं करूंगा। जिस दिन मेरे पास कुछ अच्छा आएगा, हम फिर से साथ काम करेंगे। यह तो वक्त ही बताएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अली असगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों अली असगर 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रहे हैं। यह शो वर्षों बाद छोटे पर्दे पर वापस लौटा है और इसमें अली ने कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है। शो के पहले ही दिन वह दादी बनकर स्टेज पर छा गया थे। वहीं, वह अपने ह्यूमर की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं और शो में भी वह काफी मस्ती करते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।