टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने काम के साथ ही बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली निया शर्मा 17 सिंतबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। दिल वालों की दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निया आज सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज तक में खूब धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है। हालांकि निया के लिए ये सफर इतना आसान नहीं रहा। तो चलिए आज जन्मदिन के मौक पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी की कुछ खास बातें।
Nia Sharma: पहले सीरियल से पहचान नहीं बना पाईं थी निया शर्मा, इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं निया
1990 में दिल्ली में जन्मीं निया का असली नाम नेहा है। एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। बताया जाता है कि निया शर्मा का एक्ट्रेस बनने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल की थी और वह जर्नालिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा।
पहले सीरियल से नहीं मिली थी पहचान
इंडस्ट्री अपने बोल्ड अंदाज के साथ हाजिर जवाबी के लिए पहचानी जाने वाली निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'काली- एक अग्निपरीक्षा' टीवी शो से की थी हालांकि इस सीरियल से वह लोगों के बीच पहचान बनाने में असफल रहीं थी।
इस सीरियल से मिली पहचान
इसके बाद निया एक हजारो में मेरी बहना है में नजर आईं और इस सीरियल में मानवी के किरदार में उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली। इसके बाद निया शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने जमाई राजा में लीड रोल प्ले किया और इश्क में मरजावा और नागिन 4 जैसे सुपरहिट शो का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा निया ने रियलिटी शो फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं। साल 2020 में उन्होंने फिर से फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी हिस्सा लिया और शो जीतकर अपनी धाक जमा दी। फिलहाल इस समय एक्ट्रेस झलक दिखला जा सीजन 10 में जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।
इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पछाड़ा
निया शर्मा जब इंडस्ट्री में आईं थीं तो उनका लुक एक दम अलग था लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं वैसे ही अपनी पर्सनैलिटी पर भी काम करना शुरू किया। निया ने अपनी हॉट इमेज के बल पर एशिया की सबसे सेक्सी वुमन की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई। दरअसल, एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में जिसमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद निया को तीसरा स्थान मिला था। इस सर्वे में निया ने आलिया और कैटरीना जैसी टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस को पछाड़ दिया था।