फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Body Shaming: टीवी की ये फेमस बहुएं हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, किसी को कहा गया हैंगर तो कोई धो बैठी शो से हाथ

Fri, 16 Sep 2022 03:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 16 Sep 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
TV Actresses Who Faced Body Shaming From Tejasswi Prakash to Erica Fernandes Shafaq Naaz Rubina Dilaik
तेजस्वी प्रकाश, रुबीना दिलैक, शफक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपने लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। ऐसे में टीवी अभिनेत्रियों को भी खुद को फिट रखने के लिए काफी ध्यान देना पड़ता, लेकिन अगर कभी उनका वजन बढ़ जाता है या वह ज्यादा पतली होती हैं, तो उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने करियर की शुरुआत में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं, तो कई फेमस होने के बाद अपने बढ़े वजन के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। आइए बताते हैं पूरी लिस्ट...

TV Actresses Who Faced Body Shaming From Tejasswi Prakash to Erica Fernandes Shafaq Naaz Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक इन दिनों झलक दिखला जा में नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले अभिनेत्री को अपने बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया था। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर नफरत भरे मैसेज आने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था।

TV Actresses Who Faced Body Shaming From Tejasswi Prakash to Erica Fernandes Shafaq Naaz Rubina Dilaik
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram

तेजस्वी प्रकाश
टीवी की नागिन यानी तेजस्वी प्रकाश को दर्शक काफी पसंद करते हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपने स्कूल के दिनों में बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। तेजस्वी काफी पतली हुआ करती थीं, ऐसे में स्कूल में सभी उनको हैंगर बुलाते थे। इतना ही नहीं जब वह खेलने के लिए ग्राउंड में जाती, तो उन्हें पांच रुपये का सिक्का अपनी जेब में रखने के लिए कहते थे कि नहीं तो वह उड़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Who Faced Body Shaming From Tejasswi Prakash to Erica Fernandes Shafaq Naaz Rubina Dilaik
रिताशा राठौर - फोटो : Instagram

रिताशा राठौर
बढ़ो बहू फेम रिताशा राठौर भी अपने बढ़े वजन के चलते बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि रिताशा अपने कर्वी फिगर को गर्व के साथ फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं, रिताशा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सबको हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
TV Actresses Who Faced Body Shaming From Tejasswi Prakash to Erica Fernandes Shafaq Naaz Rubina Dilaik
अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनेरी वजानी
अनुपमा में मुक्कू का किरदार निभाने वाले अनेरी वजानी को अक्सर उनके पतले होने की वजह से ट्रोल किया जाता है। लेकिन अभिनेत्री अपने पतले होने से निराश नहीं होती, बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह खुश है कि भगवान ने उन्हें ऐसा शरीर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed