{"_id":"6324257db760881eaf10ecbd","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-popatlal-to-get-married-in-the-show-after-new-taarak-mehta-sachin-shroff-entry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: पोपटलाल की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना, नए तारक मेहता के बाद अब शो में होगी मिसेज पोपटलाल की एंट्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: पोपटलाल की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना, नए तारक मेहता के बाद अब शो में होगी मिसेज पोपटलाल की एंट्री
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो पिछले 14 साल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शो में हो रही अंदरूनी उथल-पुथल ने दर्शकों को निराश कर दिया है। कई सितारे शो को अलविदा कहकर जा चुके हैं और कई नए कलाकारों की एंट्री होने जा रही हैं। वहीं, अब शो के उस किरादर की शादी होने जा रही है, जो काफी वर्षों से इसका इंतजार कर रहा था।
2 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में पोपटलाल अपनी शादी को लेकर काफी उतावले हैं और वर्षों से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब शो में जल्द ही पोपटलाल की शादी होने वाली है और उनकी पत्नी की एंट्री भी। सोशल मीडिया पर पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद बता रहे हैं कि मिसेज पोपटलाल की शो में एंट्री होने वाली है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि श्याम पाठक के साथ शैलेश लोढ़ा की जगह आए नए तारक मेहता यानी सचिन श्रॉफ और बाबू यानी अमित भट्ट हैं। अमित भट्ट शो का हिस्सा बनने पर सचिन श्रॉफ की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच श्याम पाठक बताते हैं कि शो में पोपटलाल की अब जल्द शादी होने वाली है। ऐसे में अब शो में मिसेस पोपटलाल का एंट्री का ट्रेक देखने में दर्शकों को काफी मजा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में टतारक मेहता का उल्टा चश्माट के मेकर असित मोदी ने भी कहा था मुझे भी कभी-कभी दया आती है कि अब पोपटलाल की शादी हो जानी चाहिए। मैं जब भी सर्वे करता हूं तो रिजल्ट 50-50 आता है, ऐसे में समझ नहीं आता की उनकी शादी करना चाहिए या नहीं। बता दें कि शो में नए तारक मेहता की एंट्री हुई है, जिनसे फैंस खुश नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।