सब्सक्राइब करें

टीवी की 'झांसी की रानी' को देख भूल जाएंगे कंगना रनौत को भी, इस तरह मिला था रोल

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Feb 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
jhansi ki rani serial actress anushka sen told about her character
jhansi ki rani - फोटो : instagram

सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी कंगना रनौत की मणिकर्णिका की बॉक्स ऑफिस से विदाई हो रही है और इस बीच सामने आ गई है छोटे परदे की मणिकर्णिका। सीरियल झांसी की रानी में मुख्य भूमिका निभा रहीं अनुष्का सेन से अमर उजाला की खास बातचीत।

Trending Videos
jhansi ki rani serial actress anushka sen told about her character
jhansi ki rani - फोटो : twitter

सिर्फ आठ साल की उम्र में अभिनय शुरू कर देने की क्या चुनौतियां रहीं?
पहले मुझे इन सब चीजों की समझ ही नहीं थी पर मुझे लगता है भगवान ने मेरा बहुत साथ दिया है। मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। मैंने सबसे पहले राकेश ओमप्रकाश मेहरा के म्यूजिक वीडियो में काम किया था। तब मुझे कैमरा और एक्टिंग दोनों के ही बारे में कुछ पता नहीं था। इसके बाद मैं अमूल के एड के लिए सेलेक्ट हो गई थी। अमूल के इस विज्ञापन ने मेरी किस्मत बदल दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jhansi ki rani serial actress anushka sen told about her character
jhansi ki rani - फोटो : social media

हां, इस टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताइए?
अमूल के ए़़ड के बाद बिना ऑडीशन दिए मैं सीरियल 'यहां मैं घर घर खेली' के लिए सेलेक्ट हो गई थी। मुझे उसमें एक दृष्टिहीन का किरदार निभाना था। मुझे परेशान देख मेरे पिता ने मुझे बढ़ावा दिया और कहा कि जैसे ब्लैक में रानी मुखर्जी ने किरदार निभाया था वैसे ही तुम भी कर सकती हो। उसके बाद मैंने देवों के देव महादेव में काम किया और उसे करने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। 

jhansi ki rani serial actress anushka sen told about her character
jhansi ki rani - फोटो : instagram

अपना सबसे पसंदीदा किरदार किसे मानती हैं?
बालवीर मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा किरदार रहा है। मैं इस शो के साथ ही बड़ी हुई हूं, वह चार साल चला है। चौथी क्लास से लेकर नौवीं क्लास तक मैं ये सीरियल करती रही। पूरे 1111 एपिसोड किए मैंने इसके। 

विज्ञापन
jhansi ki rani serial actress anushka sen told about her character
jhansi ki rani - फोटो : social media

अपनी उम्र के बच्चों से क्या कहना चाहेंगी?
मैं यही कहना चाहूंगी कि अवसर मिलना बहुत जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है इस मौके के लिए खुद को तैयार रखना। जीवन में मौके तो सबको मिलते हैं लेकिन मौका मिलने के बाद खुद को साबित कम लोग ही कर पाते हैं क्योंकि किसी बड़े मौके के लिए खुद को तैयार रखना आसान नहीं है। खूब लड़ी मर्दानी, झांसी की रानी शो मुझे 20 दिन की नोटिस पर शुरू करना पड़ा है लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं उन सब लोगो की, जिन्होंने मुझे पिछले पांच साल में निखारकर हीरा बना दिया। ये शो आप देखेंगे तो झांसी की रानी पर बने पिछले सारे शोज या फिल्में आप भूल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed