छोटे पर्दे का बड़ा शो कहलाने वाला बिग बॉस 14 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां सलमान खान हर वीकेंड पर घरवालों की क्लास लगाते हैं तो वहीं घर वाले भी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। वैसे सिर्फ शो के कंटेस्टेंटे्स ही नहीं बल्कि इस शो से जुड़े रिव्यू देने वाले दो सितारे डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी भी इस वक्त चर्चा में बने हैं।
ट्रोलर्स के खिलाफ डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने खोला मोर्चा, कहा- 'अब तो जेल की हवा खानी पड़ेगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर सलमान खान के शो बिग बॉस के 14वें सीजन का रिव्यू करते रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी बात खुलकर लिखते हैं, ऐसे में कभी इन सितारों को शो के फैंस से प्यार मिलता है तो कई बार इन दोनों को ट्रोल भी होना पड़ता है। हालांकि इस बार डायेंड्रा सोरेस और काम्या पंजाबी ने ट्रोलर्स को सबक सिखा दिया है।
हाल ही में डायेंड्रा सोरेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, इन तस्वीरों में उन लोगों के स्क्रीनशॉट थे, जिन्होंने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। न सिर्फ कमेंट बॉक्स बल्कि पसर्नल मैसेजेस में भी गालियां लिखी थीं। ऐसे में डायेंड्रा ने सभी की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी।
Just posted a photo https://t.co/jU3nAqQWyj
डायेंड्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'इस बार मैं ट्रोलर्स को छोड़ने वाली नहीं हूं, अगर आप वयस्क हैं तो आप जेल की हवा खाएंगे और अगर आप बालिग नहीं हैं तो आपके माता-पिता को आपकी इन हरकतों की पूरी जानकारी दी जाएगी।' डायेंड्रा के इस पोस्ट को फैंस काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
डायेंड्रा के ही एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए काम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर डायेंड्रा की तारीफ की और बताया कि वो भी यही कर रही हैं। इसके साथ ही काम्या ने भी अपने सोशल मीडिया में कुछ स्क्रीनशॉट्स लगाए, जिनमें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पढ़ें: किसान आंदोलन के मुद्दे पर इस पंजाबी अभिनेत्री ने कंगना रणौत को दिया चैलेंज, कहा- 'यहां आकर दिखाओ'