सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री को दिल दे बैठा एक दिल्लीवाला, एक महीने में कर दिया प्रपोज, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 13 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Kamya Punjabi Delhi boy Shalabh Dang love story tie the knot next year
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram

टेलीविजन पर 'सिंदूरा' के किरदार में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) जल्द ही शादी करने वाली हैं। काम्या के इस फैसले से फैंस बेहद खुश हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने शादी के 10 साल बाद बंटी नेगी (Bunty Negi) से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद काम्या बेटी आरा की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।काम्या ने बंटी से तलाक साल 2013 में लिया था। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह शख्स कौन हैं जिसके प्यार में काम्या दीवानी हो चुकी हैं और इन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। 

Trending Videos
Kamya Punjabi Delhi boy Shalabh Dang love story tie the knot next year
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram

काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या और शलभ डांग (Shalabh Dang ) एक दूसरे को इस साल फरवरी में ही मिले थे। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताईं। काम्या पंजाबी ने कहा- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी। शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamya Punjabi Delhi boy Shalabh Dang love story tie the knot next year
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram

काम्या ने आगे कहा- 'मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।' काम्या ने गणेश चतुर्थी के दौरान शलभ के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की थी।'

Kamya Punjabi Delhi boy Shalabh Dang love story tie the knot next year
Kamya Punjabi - फोटो : file photo

काम्या पंजाबी को टीवी इंडस्ट्री में 18 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में Ssshhhh...Koi Hai सीरियल से की थी। इसके बाद 'कहता है दिल', 'क्यूं होता है प्यार', 'पिया का घर', 'अस्तित्व..एक प्रेम कहानी' में नजर आईं। हालांकि काम्या को पहचान साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से मिली। इस सीरियल में काम्या ने 'सिंदूरा' का किरदार निभाया था। इस नकारात्मक रोल ने काम्या को शोहरत दिलाई। 

विज्ञापन
Kamya Punjabi Delhi boy Shalabh Dang love story tie the knot next year
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

सीरियल के अलावा काम्या पंजाबी रियलिटी शो में भी किस्मत आजमा चुकी हैं। काम्या 'बिग बॉस' सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके अलावा 'बॉक्स क्रिकेट लीग 2' और 'किचन चैम्पियन' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। काम्या इस वक्त सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो हरक सिंह का रोल निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इस लड़के से शादी करने जा रहीं ये अभिनेत्री, तलाक के 6 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed