मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने कुछ दिन पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया था। काम्या इन दिनों दिल्ली के रहने वाले हेल्थकेयर बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इस बीच काम्या ने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग (Shalabh Dang) के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में काम्या अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आईं।
दिल्ली के इस लड़के को डेट कर रहीं काम्या पंजाबी, ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की बोल्ड तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट के मुताबिक काम्या शलभ के साथ इस वक्त दुबई में हैं। वकेशन के दौरान काम्या ने इंस्टाग्राम पर बिकनी में तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में काम्या ने शलभ के कंधे पर हाथ रखा हुआ है लेकिन चेहरा कैमरे की तरफ नहीं है। इस तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने लिखा- 'जहां तेरी ये नजर है मेरी जान मुझे खबर है।' वहीं दूसरी तस्वीर को साझा करते हुए काम्या ने एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काम्या ने अपनी जिंदगी के बारे में जिक्र किया।
Jahan teri yeh nazar hai meri jaan mujhe khabar hai 😀😉😘 @shalabhdang
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
काम्या ने रिलेशनशिप के बारे में इस साल सितंबर में अपने प्रशंसकों को बताया था। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताई थीं। काम्या पंजाबी ने कहा था- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।'
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।'
काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था। काम्या के पहले पति का नाम बंटी नेगी था। काम्या और बंटी की एक बेटी है जिसका नाम आरा है। तलाक के बाद आरा की परवरिश काम्या ही कर रही हैं। काम्या के ब्वॉयफ्रेंड का भी 10 साल का बेटा है। काम्या पंजाबी इस वक्त 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' सीरियल में नजर आ रही हैं।
EXCLUSIVE: अमर उजाला से बोलीं ‘कोमोलिका’, एकता कपूर ने ये देखकर दिया था टेलीविजन पर पहला मौका