'बिग बॉस' सीजन 7 में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। काम्या जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बात का एलान अभिनेत्री ने खुद किया। काम्या ने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला लिया है। काम्या के ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर बिजनेसमैन हैं। काम्या की यह दूसरी शादी होगी। काम्या ने पहले पति से शादी के 10 साल बाद साल 2013 में तलाक ले लिया था।
दिल्ली के इस लड़के से शादी करने जा रहीं ये अभिनेत्री, तलाक के 6 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या और शलभ अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या और शलभ एक दूसरे को इस साल फरवरी में ही मिले थे। काम्या पंजाबी ने अपनी और शलभ की लव स्टोरी के बारे में बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान कई बातें बताईं।
काम्या पंजाबी ने कहा- 'मैं अगले साल शादी करूंगी। मेरी शलभ से फरवरी से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त से स्वास्थ्य कारणों की वजह से शलभ से परामर्श लेने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी। शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी।'
काम्या ने आगे कहा- 'शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं इस वक्त एक 16 साल की लड़की की तरह हूं जो उसके प्यार में पागल है।' काम्या ने गणेश चतुर्थी के दौरान शलभ के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की थी।' इस तस्वीर में काम्या और शलभ खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे थे।
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
बता दें कि काम्या के पहले पति का नाम बंटी नेगी था। काम्या और बंटी की एक बेटी है जिसका नाम आरा है। शादी के 10 साल बाद काम्या ने बंटी से तलाक ले लिया। तलाक के बाद आरा की परवरिश काम्या ही कर रही हैं। काम्या के ब्वॉयफ्रेंड का भी 10 साल का बेटा है।
यह भी पढ़ें:- कपिल के शो में अब तक इस वजह से नहीं आए थे संजय दत्त, पत्नी मान्यता के सामने किया खुलासा