{"_id":"5c67bb2fbdec22736c04d028","slug":"kapil-sharma-refuse-to-click-photos-with-fans-he-embroiled-himself-in-controversy-yet-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP में नंबर एक होते ही बढ़े कपिल शर्मा के भाव, फैंस के साथ फोटो खिंचाने से किया इनकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP में नंबर एक होते ही बढ़े कपिल शर्मा के भाव, फैंस के साथ फोटो खिंचाने से किया इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय बाद छोटे परदे पर लौटे कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और विवादों का गहरा नाता है। एक तरफ टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का सेकेंड सीजन टीआरपी में टॉप पर है वहीं दूसरी तरफ कपिल शर्मा के नखरे भी सातवें आसमान पर है। शायद कपिल यह भूल गए हैं कि वो आज जो कुछ भी हैं अपने फैंस की वजह से ही हैं। जी हां कपिल ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Trending Videos
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे कपिल से जब फैंस ने फोटो खिंचाने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। कपिल के अलावा यहां रणवीर सिंह, मीका सिंह और कुछ अन्य बड़े सेलेब्स भी मौजूद थे। लेकिन यहां सिर्फ कपिल ही ऐसे सिलेब्रिटी थे जिन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो कपिल ने न सिर्फ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने से इनकार किया बल्कि फैंस के प्रति उनका रवैया भी ठीक नहीं था। उनके व्यवहार से वे फैंस निराश हो गए जो उनके साथ फोटो लेना चाहते थे। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ जमकर सेल्फी ली।
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
लगता है शो की टीआरपी देख कपिल शर्मा के भाव बढ़ गए हैं लेकिन उन्हें ये समझना होगा कि दर्शक चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकते। जमीन से उठाकर किसी को स्टार बना सकते हैं तो किसी को बॉयकॉट कर आइना भी दिखा सकते हैं। वैसे भी नवजोत सिंह सिद्धू के पुलवामा आतंकी हमले पर आए बयान के बाद फैंस कपिल शर्मा शो को बॉयकॉय करने की मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
दरअसल पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू जो कि कपिल शर्मा के शो में भी जज के रूप में नजर आते हैं, उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन इस बयान में वह पाकिस्तान के प्रति नरम नजर आए। सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से क्या आप पूरे मुल्क को गलत ठहरा सकते हैं और क्या एक इंसान को दोषी ठहरा सकते हैं? सिद्धू का यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया और लोगों ने इस पर गुस्सा जताया। लोगों ने ट्विटर पर लिखा जब तक सिद्धू कपिल शर्मा के शो का हिस्सा है तब तक हमें शो का बायकॉट करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X