जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी अटैक के बाद से देश में हर नौजवान का खून खौल रहा है। इस कायरतापूर्ण हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए। इसी के चलते राजनीति से लेकर देश की गली-गली में दुख की लहर दौड़ रही है। इस खौफनाक मंजर पर राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का निराश कर देने वाला बयान आया है। सिद्धू के बयान पर देशवासियों का गुस्सा फूट रहा है और उन्हें कपिल शर्मा के शो से निकालने की धमकी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सिदधू पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में गए थे।
पुलवामा अटैक: सिद्धू के पाक तरफदारी वाले बयान पर भड़के यूजर्स, कपिल को दी शो से निकालने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशवासियों की रूह कंपा देने वाले इस कायर हमले पर सिद्धू का शर्मनाक बयान आया है उन्होंने पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए कहा चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।' देशवासियों का गुस्सा पहले ही सातवें आसमान पर हैं और सिद्धू के इस तरफदारी बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।
सिद्धू के बयान पर लोगों ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर कपिल ने शो से सिद्धू को नहीं निकाला तो वह सोनी चैनल हटवा लेंगे, या फिर शो ही नहीं देखेंगे। सिद्धू के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स खुलेतौर पर कपिल को चेतावनी और धमकी देने में लगे हुए हैं कि अगर शो चलाना है तो सिद्धू को निकालो।
We all must boycott Kapil Sharma show as long as Sidhu is there. #TheKapilSharmaShow @TheShilpaShetty @GeetaKapur #AnuragBasu @KapilSharmaK9 pic.twitter.com/4dc7EVWzS8 Kickout @sherryontopp from sony tv. I urge all of you to unsubscribe @SonyTV unless navjot singh sidhu kickout from kapil sharma show. https://t.co/nz9D6wSCab @KapilSharmaK9 Sack @sherryontopp from your show. Otherwise we will boycott #TheKapilSharmaShow It's enough. I request everyone to start campaign against Siddhu and against The Kapil Sharma Show. @SonyTV @KapilSharmaK9 Sack @sherryontopp from your show. Otherwise we will boycott #TheKapilSharmaShow It's enough. I request everyone to start campaign against Siddhu and against The Kapil Sharma Show. @SonyTV
इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर पार्श्व गायक सोनू निगम ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लेफ्टिस्ट पर करारा तंज कसा था। इधर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की अभिनेत्री कीर्ति कुलहारी ने भी एक वीडियो जारी करते हुए दुख व्यक्त किया था।
सोनू ने लेफ्टिस्ट नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज ये नेता शहीद हुए जवानों पर दुख व्यक्त कर रहे हैं भारत तेरे टुकड़े होंगे...अफजल हम शर्मिंदा हैं, फिर लगाइए ऐसे नारे, देश के प्रति राष्ट्रवादी होना और दुख मनाना तो सिर्फ बीजेपी का ही काम है, सीआरपीएफ के ही तो लोग थे आप दुख मत मनाइए..। वीडियो में सोनू ने ये बाते बड़े दुखी होकर बोली हैं। बता दें कि हाल ही में सोनू आंख और गले में एलर्जी के चलते दोबारा अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

कमेंट
कमेंट X