फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कपिल शर्मा शो' को हुआ भारी नुकसान, सलमान खान लगा सकते हैं कपिल की क्लास

Tue, 26 Mar 2019 02:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma show slips down in trp
Kapil Shrama, Salman Khan - फोटो : social media

कपिल शर्मा शो का सीजन 2 बीते साल 29 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस साल की शुरुआत में कपिल शर्मा का शो बुलंदियों पर जा पहुंचा। टीआरपी में ये शो सभी बड़े सीरियल्स को पछाड़ते हुए नंबर एक पर जा पहुंचा था। लेकिन इस शो से के साथ कई विवाद भी जुड़ते चले गए। इसका नतीजा यह हुआ है कि ये शो अब मुश्किल में आ गया है।

Kapil Sharma show slips down in trp
कॉमेडी शो - फोटो : Twitter

कपिल शर्मा ने टेलीविजन पर जबरदस्त अंदाज में कमबैक किया था। साल के शुरु होते ही कॉमेडियन के सितारे बुलंदियों पर थे। कपिल के नए शो पर सलमान खान ने पैसा लगाया है। पहले ऐपिसोड से ही इस शो पर बड़े सेलिब्रिटी आ रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे अब शो को नुकसान होता दिखाई पड़ रहा है।

Kapil Sharma show slips down in trp
navjot singh sidhu

पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद सिद्धू इस शो पर दिखाई नहीं दिए। कहा गया कि उनको शो से निकाल दिया गया है। हालांकि अब तक इस पर चैनल की तरफ कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह को शो में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma show slips down in trp
kapil sharma

कपिल शर्मा भी बातों ही बातों में सिद्धू का समर्थन करते नजर आए थे। इसी के चलते सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा, सिद्धू और शो को बायकॉट करने की मुहिम चलाई गई। इसी के बाद से शो के बुरे दिन शुरू हो गए।

विज्ञापन
Kapil Sharma show slips down in trp
kapil sharma and salman khan

टीआरपी में अब कपिल का शो सातवें नंबर पर पहुंच गया है। इस शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। ये बात कपिल शर्मा और उनके शो के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। ऐसे में सलमान खान कपिल से शो को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed