26 सितम्बर को हर साल बहुत ही धूमधाम से इंटरनेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है। वैसे तो हर लड़की अपने माता-पिता की लाड़ली होती है, लेकिन इस दिन को माता-पिता और भी अधिक धूमधाम से मनाते हैं। आज डॉटर्स डे के खास मौके पर सबको अपनी कॉमेडी से हसाने वाले अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा की एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। अपनी बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए कभी ने बहुत ही प्यारा सा कैप्शन अपनी बेटी के लिए लिखा।
Daughters Day 2021: कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा की खूबसूरत तस्वीरें की साझा, प्रशंसकों ने इस तरह से दी प्रतिक्रिया
कपिल ने बेटी को ऐसे दी डॉटर्स डे की बधाई
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘डॉटर्स डे की बधाई हो’। कपिल शर्मा की बेटी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद प्रशंसक भी उनकी बेटी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘शानदार’, दूसरे यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘क्यूट, भगवान का आशीर्वाद’। कई यूजर्स ने इमोजी द्वारा अनायरा को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।
सितारों ने भी बरसाया प्यार
अनायरा की इन प्यारी सी तस्वीरों को देखने के बाद कपिल शर्मा के टेलीविजन दोस्त और कलाकार भी अनायरा की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। करणवीर बोहरा ने हार्ट इमोजी कमेंट में पोस्ट किया, तो वही आहना कुमरा ने लिखा, ‘आपकी बेटी बहुत क्यूट है’। भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रब्बा’। नेहा कक्कड़ ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरत है नजर न लगे’।
साल 2019 में हुआ था जन्म
बता दें कि कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने दिसंबर 2019 में अपनी बेटी का स्वागत किया। अनायरा शर्मा के अलावा इन दोनों का एक बेटा भी है। जिसका जन्म इस साल की शुरुआत में हुआ। फादर्स डे के मौके पर कपिल शर्मा ने पहली बार अपने दोनों बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी।
टीम के साथ लौटे कपिल शर्मा
द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में इस बार ढेर सारी मस्ती के साथ लौट चुका है। शो में एक तरफ जहां कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह कृष्णा, भारती और चंदन रहें तो वहीं सुमोना का एक नया अवतार देखने को मिला और इसके साथ ही सुदेश लहरी भी इस टीम का हिस्सा हैं।