{"_id":"61d7e92e32a7606b794b4352","slug":"karan-kundra-will-not-marry-tejasswi-prakash-he-will-marry-someone-else-in-march-the-contestants-are-shocked-to-hear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: क्या करण कुंद्रा मार्च में किसी और के साथ करने वाले हैं शादी? तेजस्वी प्रकाश ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: क्या करण कुंद्रा मार्च में किसी और के साथ करने वाले हैं शादी? तेजस्वी प्रकाश ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 15 के लवबर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क की वजह से दोनों सदस्य आपस में भिड़ने लगते हैं। लेकिन दिन के अंत में, सुलह कर लेते हैं।
2 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फैंस के बीच काफी मशहूर हो गई है। फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं। लेकिन यह बात सामने आई है कि करण और तेजस्वी एक दूसरे से नहीं बल्कि किसी और से शादी करने वाले हैं।
3 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बीते एपिसोड में तेजस्वी को यह कहते सुना गया कि करण कुंद्रा मार्च में किसी और से शादी करने वाले हैं। टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने करण से पूछा- क्या वह उन्हें मार्च में अपनी शादी में आमंत्रित करेंगे? इसके जवाब में करण कुंद्र ने कहा- हां, मैं तुम्हे शादी में आमंत्रित करूंगा क्योंकि तुम्हे ही तो सारा काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण, राखी और उमर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण कुंद्रा और तेजस्वी की ये बातें सुनकर घर के बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं। करण कहते हैं कि शादी में बहुत काम होगा, इसलिए कुछ काम करने के लिए वह तेजस्वी को शादी में जरूर बुलाएंगे। वहीं उमर ने कहा कि वह तेजस्वी को पिक कर लेंगे। इसी बीच राखी सावंत बोलती हैं कि अभी राहुल और दिशा की भी शादी हुई थी। तुम लोग भी ऐसी शादी ही करना। जिस पर तेजस्वी राखी को करेक्ट करते हुए कहती हैं कि मैं और करण एक दूसरे से शादी नहीं करेंगे, बल्कि हम किसी और से शादी करेंगे। यह सुनते ही राखी सावंत डांस करने लगती हैं। करण कुंद्रा और उमर रियाज भी राखी को जॉइन करते हैं और कहते हैं 'बच गया बच गया।'
विज्ञापन
5 of 5
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये सारी बातें करण और तेजस्वी के बीच मजाक के रूप में चल रहीं थीं। टास्क के दौरान मस्ती में तेजस्वी करण कुंद्रा को चिढ़ा रहीं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।