{"_id":"6226385b8c7a424bb34c769e","slug":"karan-mehra-nisha-rawal-case-mumbai-high-court-stays-second-fir-against-karan-mehra-in-domestic-violence-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Mehra Nisha Rawal: घरेलू हिंसा मामले में करण मेहरा को राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने दूसरी एफआईआर पर लगाई रोक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Karan Mehra Nisha Rawal: घरेलू हिंसा मामले में करण मेहरा को राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने दूसरी एफआईआर पर लगाई रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:23 PM IST
सार
अभिनेत्री निशा रावल द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के मामले में अभिनेता करण मेहरा के लिए राहत की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
करण मेहरा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री निशा रावल द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के मामले में अभिनेता करण मेहरा के लिए राहत की खबर सामने आई है। मामले में अपने, माता- पिता और भाई के लिए अगस्त में अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब अभिनेता के खिलाफ दायर दूसरी प्राथमिकी पर मुंबई उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी हैं।
दरअसल, निशा रावल ने पिछले साल 31 मई को करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बैंक खाते से एक करोड़ से ज्यादा रुपए भी निकाले हैं। अभिनेत्री के आरोप के बाद करण मेहरा को कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
2 of 5
करण मेहरा
- फोटो : instagram
हालांकि बाद में अभिनेता को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों कुणाल मेहरा, बेला मेहरा और अजय मेहरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498-A, 377, 406, 323, 504 और 506 आर/ डब्ल्यू धारा 34 के तहत दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
3 of 5
निशा रावल, करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
इन धाराओं के तहत निशा रावल ने मामले में अभिनेता पर दहेज उत्पीड़न, यौन हिंसा आदि के संबंध में क्रूरता का आरोप लगाया था। वहीं, इस पर करण मेहरा ने कहा कि हम इस प्राथमिकी पर रोक चाहते थे और अब ऐसा हो गया है। यह एक जीत है। अब अदालत इस प्राथमिकी पर फैसला करेगी और पुलिस चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकती। हालांकि वह जांच कर सकती हैं। अब हम कोर्ट में केस लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण मेहरा और निशा रावल
- फोटो : Instagram
मामले में अपना पक्ष रखते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने निशा द्वारा लगाए गए आरोपों के लिए बिना लैपटॉप और फाइलों के सबूत जुटाए हैं। इन सबूतों को इकट्ठा करने और उसे अदालत में पेश करने के लिए बहुत कोशिश भी हुई। मेरी प्राथमिकता अपने परिवार को राहत पहुंचाना था। अब मैं पहली एफआईआर पर भी काम कर रहा हूं।
अभिनेता ने बताया कि मामले में उन्हें कई लोगों ने आगे बढ़ने की सलाह भी दी लेकिन वह ऐसा करना नहीं चाहते थे। क्योंकि यदि वह ऐसा करते वह किस तरह के पिता, बेटे और व्यक्ति साबित होते। उन्होंने यह भी कहा कि निशा ने हमारे रिश्ते को लेकर कई सारी समस्याएं पेश की। उन्होंने इस बारे में कई बयान भी दिए और अगर आप उनके हर बयान की जांच करते हैं, तो हर बयान दूसरे से अलग होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।