{"_id":"5cf6a1fdbdec220745635cc8","slug":"karan-oberoi-rape-case-lawyer-arrested-for-attack-on-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Oberoi case: पीड़िता पर वकील ने ही करवाया था हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Karan Oberoi case: पीड़िता पर वकील ने ही करवाया था हमला, गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय रेप मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। इस मामले में अब वकील की गिरफ्तारी हुई है। खबर है कि पीड़िता पर हमले की साजिश करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उस ही का वकील है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वकील अली काशिफ खान को ओशिवारा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता पर इससे पहले दो लोगों ने जानलेवा हमला किया था जिसमें उनके वकील की संलिप्तता पाई गई।
Trending Videos
2 of 5
karan oberoi
- फोटो : social media
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार में से कम से कम एक व्यक्ति का संबंध खान से निकला है। उन्होंने कहा, 'जांच के दौरान पुलिस को महिला पर हुए हमले में खान की भूमिका का पता चला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' उन्होंने आगे बताया कि अदालत ने खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कहा कि पुलिस शिकायतकर्ता से भी पूछताछ कर यह जानने का प्रयास करेगी कि उसके खिलाफ रची गई साजिश से वह अवगत थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
karan oberoi
इससे पहले इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, करण के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के बाद पीड़ित महिला पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में की तो पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
4 of 5
करन ओबरॉय
‘स्पॉटबॉय ई’ की खबर के मुताबिक 25 मई को पीड़िता लोखंडवाला रोड पर सुबर सैर करने के लिए निकली थीं। लेकिन उस ही वक्त दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उनके हाथ पर चाकू से वार किया। इसके तुरंत बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़िता फौरन ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
5 of 5
करन ओबरॉय
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला करने के तुरंत बाद पहले पानी फेंका और फिर एक पर्ची फेंकी, जिसपर लिखा था कि केस वापस ले लो। वहीं ऐसा नहीं करने पर अगली बार केमिकल फेंकने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाइक का नंबर ट्रेस करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X