एक हजारों में मेरी बहना है फेम करण टैकर हाल ही सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल, एक खबर सामने आई थी कि वह जल्द ही रोहित शेट्टी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभिनेता ने अब इस राज से पर्दा उठा दिया है कि वह इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं या नहीं।
KKK 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे करण? एक्टर ने सोशल मीडिया पर उठाया राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर करण ने एक पोस्ट साझा करते हुए यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, नहीं मैं कोई रियलिटी शो नहीं कर रहा हूं।'' इससे पहले एक न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया था कि करण को 'केकेके 13' के लिए संपर्क किया गया है। अगर निर्माताओं और अभिनेता के बीच चीजें ठीक होती हैं, तो उन्हें शो में देखा जा सकता है।”
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने सरेआम बता दी सलमान खान की हकीकत, बोलीं- वह जो सोचते हैं...

बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट किया कि वह कोई रियलिटी शो नहीं कर रहे हैं। बता देंं कि इस शो में बिग बॉस फेम शिव ठाकरे नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग केप टाउन में मई से शुरू होने की संभावना है। वहीं, इसका प्रीमियर जुलाई में हो सकता है।
Amol Palekar: घमंड ने अमोल पालेकर से छीन ली थी पहली फिल्म, जानें 'पिया के घर' में कैसे बने थे हीरो
जानकारी के मुताबिक इस शो के लिए एरिका फर्नांडिस से भी संपर्क किया गया है। सूत्रों की मानें तो शो में उर्फी जावेद और नकुल मेहता भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम के बारे में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।
Honey Singh: किडनैपिंग-मारपीट के आरोपों को हनी सिंह ने बताया बेबुनियाद, बोले- जिसने भी यह किया, उसे तो...
गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी 12 को डांसर और कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने जीता था। वहीं, मिस्टर फैसू पहले रनरअप रहे थे। करण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज खाकी: द बिहार चैप्टर में मुख्य भूमिका में देखा गया था। उन्होंने एक आईपीएस अमित लोढ़ा का रोल निभाया था। इस शो में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई थी।
Shahid Kapoor: यूं 'रोमांटिक हीरो' बने शाहिद कपूर, आज तक काम आ रही पिता पंकज कपूर की यह सलाह