फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: कौन हैं वरुण बंगेरा? जिसके साथ सात फेरे लेंगी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना

Fri, 04 Feb 2022 12:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: Who is Varun Bangera, Know Everything About the Businessman in Hindi
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी। दोनों 5 फरवरी को सात फेरे लेंगे, जिसके चलते करिश्मा और वरुण की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा और वरुण अपनी शादी की रस्मों को खूब एंजॉय कर रहे हैं।


 
करिश्मा तन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ पर काफी कम बात की है। इसी वजह से करिश्मा तन्ना के होने वाले पति वरुण बंगेरा के बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि वरुण बंगेरा कौन हैं? तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको वरुण बंगेरा से जुड़ी जानकारी देते हैं और उनके बिजनेस के बारे में भी बताते हैं।

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: Who is Varun Bangera, Know Everything About the Businessman in Hindi
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन हैं वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना टीवी की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन वरुण बंगेरा इस इंडस्ट्री से काफी दूर रहते हैं। वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं और वह एक बिजनेसमैन हैं। वरुण VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायेक्टर हैं। इस पद को वह साल 2010 से संभाल रहे हैं।

Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: Who is Varun Bangera, Know Everything About the Businessman in Hindi
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया लाइमलाइट से दूर रहते हैं वरुण बंगेरा
वरुण बंगेरा बेशक मुंबई के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। वरुण लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उन्हें 413 लोग फॉलो करते हैं। वह खुद भी 411 लोगों को फॉलो करते हैं। वरुण फेसबुक पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: Who is Varun Bangera, Know Everything About the Businessman in Hindi
करिश्मा तन्ना, वरुण बंगेरा - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की पहली मुलाकात एक कॉमेन दोस्त सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी। दोनों सुवेद लोहिया की एक पार्टी में मिले थे, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया। दोनों ने लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया। करिश्मा और वरुण ने पिछले साल ही दुबई में सगाई की थी। इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखा गया था।

विज्ञापन
Karishma Tanna Varun Bangera Wedding: Who is Varun Bangera, Know Everything About the Businessman in Hindi
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

गोवा में होगी शादी
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी गोवा के एक फाइव स्टार होटल में होने वाली है। कोविड के चलते करिश्मा और वरुण की शादी में भी ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। माना जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। हालांकि, करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपनी शादी को भी मीडिया से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed