{"_id":"5b9b94cb867a55012c3505bd","slug":"kasauti-zindagi-kay-reboot-ekta-kapoor-shared-komolika-look-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की दुनिया की सबसे स्टाइलिश विलेन बनेंगी इस बार की कमोलिका, एकता कपूर ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की दुनिया की सबसे स्टाइलिश विलेन बनेंगी इस बार की कमोलिका, एकता कपूर ने खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
ekta and hina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर का ससबे ज्यादा फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' एक बार फिर से टीवी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए लौट रहा है। 'कसौटी रीबूट' को हिट कराने के लिए मेकर्स कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। इस सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभाने वाले एक्टर्स के लुक का खुलासा तो पहले ही हो गया है। इस बीच सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर कमोलिया के लुक का भी खुलासा कर दिया है।
Urvashi Dholakia
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में जितना अहम किरदार अनुराग, प्रेरणा और मिस्टर बजाज का था उतना ही महत्वपूर्ण रोल कमोलिका का भी था। 'कसौटी' के पहले सीजन में कमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था जिनकी बिंदियां स्टाइल स्टेटमेंट बन गई थीं। ऐसे में कसौटी रीबूट में कमोलिका के किरदार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
KOMOLIKA
कहा जा रहा है कि रीबूट में कमोलिका का रोल हिना खान निभाएंगी। हालांकि इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तो तय है कि यह किरदार भी पहले सीजन की तरह काफी स्टाइलिश होगा। जिसकी अंदाजा एकता कपूर के पोस्ट से लगा सकते हैं। एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ब्लाउज की कुछ डिजाइन पोस्ट की थी। यह डिजाइनें काफी स्टाइलिश थीं। इन डिजाइनों को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कमोलिका की बिंदियां नहीं बल्कि ब्लाउज ट्रेड मार्क बनने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PARTH AND ERICA
इन तस्वीरों पर एकता कपूर ने एक कैप्शन भी लिखा है। किसी पर एकता कपूर ने लिखा है रिक्रिएटिंग कमोलिका तो किसी पर लिखा है कमोलिका 2 का बैक। यह सभी डिजाइनें एक से बढ़कर एक है जिससे इतना तो साफ हो गया है कि इस बार कमोलिका पहले से ज्यादा स्टाइलिश होंगी। आपक बता दें, 'कसौटी जिंदगी के 2' 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। शो में एरिका फर्नांडिस प्रेरणा का किरदार कर रही हैं और पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखेंगे। वहीं मिस्टर बजाज के लिए बरुण सोबती का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
kasauti zindagi ki 2
'कसौटी जिंदगी के' रीबूट के प्रोमो भी आ चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। इस शो का एकता कपूर के अलावा शाहरुख खान भी प्रमोशन कर रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी के' बात करें तो सिजेन खान और श्वेता तिवारी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दर्शकों की 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' से भी काफी उम्मीदें हैं।