टीआरपी में सबसे आगे रहने वाला कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन पिछले हफ्ते शुरू हुआ था। जिसके बाद बार्क रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था कि आखिर ये शो दर्शकों को कितना पसंद आ रहा है और टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह पर कायम है। अब ये इंतजार खत्म हुआ क्योंकि 35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट जारी हो गई है।
KBC 10: 'नागिन' के आगे टिक नहीं पाए अमिताभ बच्चन, टीआरपी लिस्ट में औंधे मुंह गिरा 'केबीसी 10'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्क रिपोर्ट का रिजल्ट हैरान करने वाला है और उम्मीद के बिल्कुल उल्टा रहा। 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हो चुका है लेकिन टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'नागिन 3' को पीछे छोड़ने में नाकामयाब रहा। जी हां, इस हफ्ते भी एकता कपूर का यह शो टॉप पर बना रहा।
'कौन बनेगा करोड़पति' पहले स्थान पर काबिज होने की तो छोड़िए, दूसरे और तीसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच पाया। टीआरपी की लिस्ट में किसी तरह जगह बनाकर 'केबीसी' 7वें पोजिशन पर रहा। 'अलादीन नाम तो सुना होगा' को इस हफ्ते भारी नुकसान हुआ और शो को 13वें नंबर से संतोष करना पड़ा।
टॉप 10 शोज (शहरी क्षेत्रों में)
1. नागिन 3
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कुंडली भाग्य
4. कुमकुम भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. डांस दीवाने
7. कौन बनेगा करोड़पति 10
8. इश्क सुभानअल्लाह
9. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
10. कुल्फी कुमार बाजेवाला
टॉप 10 शोज (शहरी और ग्रामीण क्षेत्र)
1. नागिन
2. कुमकुम भाग्य (जी अनमोल)
3. कुंडली भाग्य (जी टीवी)
4. कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
5. ये रिश्ता क्या कहलाता है
6. डांस दीवाने
7. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सोनी पल)
9. गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
10. इश्क सुभानअल्लाह