फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: सही जवाब जानते हुए भी नए सीजन का पहले करोड़पति बनने से चूका यूपी का ये शख्स

Wed, 11 Sep 2019 12:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 KBC 11 Amitabh Bachchan With Himanshu Dhuria
हिमांशु और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन स्टारर क्विज रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ जहां टीवी शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों के दिल जीतने में भी कामयाब हो रहा है। हालांकि अभी तक इस सीजन में कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन पाया है लेकिन यूपी निवासी ये कंटेस्टटेंट सही जवाब जानने के बाद भी एक करोड़ रुपये नहीं जीत पाया।

Kaun Banega Crorepati 11 KBC 11 Amitabh Bachchan With Himanshu Dhuria
kbc - फोटो : social media

दरअसल केबीसी 11 में 19 साल के हिमांशु धूरिया एक करोड़ रुपये की राशि जीतने से चूक गए। हिमांशु ने पूरा गेम काफी समझदारी से खेला और 14 सवालों का सही जवाब दिया लेकिन जब सवाल एक करोड़ रुपये का हो तो कोई भी दुविधा में पड़ ही जाएगा। 

Kaun Banega Crorepati 11 KBC 11 Amitabh Bachchan With Himanshu Dhuria
kbc - फोटो : social media

हिमांशु से जब अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपये का सवाल पूछा तब तक उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो गई थीं। ऐसे में उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम को वहीं पर छोड़ना बेहतर समझा और गेम क्विट कर दिया। वहीं जब गेम को क्विट करने के बाद अमिताभ ने उनसे जवाब देने को कहा तो उनकी जवाब सही निकला। चूंकि हिमांशु गेम छोड़ चुके थे ऐसे में वो अपने साथ 50 लाख रुपये ही ले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 KBC 11 Amitabh Bachchan With Himanshu Dhuria
KBC contestant Himanshu - फोटो : Sony Liv Video

बता दें कि हिमांशु धुरिया ने 2.42 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया था हिमांशु से पहले सवाल में पूछा गया था- असंभव बातें सोचने वाले के लिए प्रयोग किए जाने वाले हिंदी मुहावरे को पूरा करिए- ख्याली____पकाना। इसका सही जवाब है पुलाव। लेकिन हिमांशु को इसका जवाब नहीं पता था । उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन के जरिए इसका जवाब दिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Himanshu Dhuria might become this season's first crorepati, making him the youngest crorepati in the history of KBC. Watch this historic moment and find out if he answers it right on #KBC, tonight & tomorrow at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 11 KBC 11 Amitabh Bachchan With Himanshu Dhuria
kbc - फोटो : social media
गौरतलब है कि 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' की टीआरपी काफी अच्छी जा रही है । इस सीजन के हिमांशु दूसरे ऐसे कंटेस्टेंट थे जो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचे थे।हिमांशा से पहले एक महिला भी 1 करोड़ के सवाल तक पहुंची थी लेकिन उन्होंने भी 50 लाख रुपये जीत गेम क्विट कर लिया था।

पढ़ें: VIDEO: खेल के मैदान में 'बाजीगर' को मिली ये जीत, ब्रावो के साथ शाहरुख खान का लुंगी डांस हुआ वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed