फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: 'केबीसी 14' के कंटेस्टेंट्स को अमिताभ ने दिया तोहफा, प्रोमो वीडियो में हुआ नए जैकपॉट का खुलासा

Mon, 11 Jul 2022 06:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Jul 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Host Amitabh Bachchan Announces New Jackpot Prize Level News in Hindi
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन क्विज बेस्ड शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 14 लेकर जल्द लौट रहे हैं। ‘केबीसी’ एक ऐसा शो है, जो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है। इसलिए यह शो कई सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर मेकर्स द्वारा नए सीजन का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अमिताभ खेल से जीती जाने वाली एक नई राशि का एलान करते नजर आ रहे हैं। इससे कंटेस्टेंट्स के साथ यह शो दर्शकों के लिए भी और दिलचस्प हो गया है।

Kaun Banega Crorepati 14 Host Amitabh Bachchan Announces New Jackpot Prize Level News in Hindi
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

नए नियम हुए शामिल 
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन के प्रसारण की रिलीज डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स द्वारा इस शो के नए-नए प्रोमो जारी किए जा रहे हैं। इन प्रोमो में इस बार ज्ञान को सही जगह से बटोरने के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। अमिताभ इनमें कहते हुए दिखाई देते हैं, 'ज्ञान जहां से मिलता है बटोर लो, लेकिन पहले उसे टटोल लो।' इस चर्चित शो के बारे में अब एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस सीजन शो में काफी नई नियम शामिल होने वाले हैं। यही नहीं, शो की प्राइज मनी सात करोड़ रुपए से बढ़कर साढ़े सात करोड़ रुपए होने जा रही है। इतना ही नहीं आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर गेम शो में एक नया पड़ाव भी शामिल किया गया है।

Kaun Banega Crorepati 14 Host Amitabh Bachchan Announces New Jackpot Prize Level News in Hindi
केबीसी14 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में आया नया पड़ाव 
सोनी टेलीविजन नेटवर्क द्वारा जारी किए गए 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से कहते दिख रहे हैं, 'यदि आपने खेला और सही जवाब दिया तो आप साढ़े सात करोड़ रुपए जीत जाएंगे। लेकिन दुर्भाग्यवश सवाल का जवाब यदि गलत हुआ तो 75 लाख रुपए आपको जरूर मिलेंगे। इस साल देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर केबीसी में एक नया पड़ाव जुड़ रहा है। यह पड़ाव है 75 लाख रुपए।' प्रोमो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल और ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए सोनी टीवी ने लिखा,'इस साल केबीसी में होगा कुछ नया, साढ़े सात लाख का जैकपॉट और जुड़गा 75 लाख का नया पड़ाव। केबीसी 2022 जल्द आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Host Amitabh Bachchan Announces New Jackpot Prize Level News in Hindi
केबीसी14 - फोटो : सोशल मीडिया

कब शुरू हुआ था शो का पहला सीजन
इस शो का पहला सीजन साल 2000 में टेलिकास्ट किया गया था। तभी से यह शो देश के लोगों और दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है। इसके साथ ही उनकी नॉलेज भी बढ़ा रहा है। साल 2000 में शुरू होने के बाद सिर्फ एक सीजन छोड़कर अमिताभ लगातार हॉट सीट पर बैठकर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। साल 2021 में प्रसारित हुए इसके 13वें सीजन में हिमानी बुंदेला, साहिल अहिरवार और गीता सिंह गौड़ शो से करोड़पति बनकर निकले थे।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed