{"_id":"5b99ebc1867a557ebb22da77","slug":"kaun-banega-crorepati-season-10-amitabh-bachchan-trolled-while-asking-question-related-to-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केबीसी 10: आलिया भट्ट पर पूछे गए सवाल को लेकर ट्रोल हुए अमिताभ, 1 साल बाद आने लगे ऐसे जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी 10: आलिया भट्ट पर पूछे गए सवाल को लेकर ट्रोल हुए अमिताभ, 1 साल बाद आने लगे ऐसे जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
amitabh and alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति' हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस रियलिटी शो के दौरान हॉट सीट पर बैठे शख्स से कुछ सवाल किए जाते हैं जिसका सही जवाब देने पर उसे धनराशि मिलती है। जैसे जैसे सवाल बढ़ते चले जाते हैं उसी के अनुसार राशि का आंकड़ा भी बढ़ता चला जाता है। यह सवाल सामाजिक ज्ञान से संबंधित होते हैं। हालांकि अब 'केबीसी' में पूछे गए एक सवाल की वजह से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
kbc
दिलचस्प बात यह है कि यह सवाल अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान इस साल नहीं बल्कि पिछले साल पूछा था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन को अब क्यों ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, कौन बनेगा करोड़पति इस समय काफी ट्रेडिंग है जिस वजह से लोग न केवल अभी के बल्कि पिछले सीजन के एपिसोड भी देख रहे हैं। इसी वजह से अब एक सवाल पर बिग बी को यूजर ट्रोल कर रहे हैं।
KBC 10
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 9 के दौरान अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर बैठे एक शख्स से आलिया भट्ट से जुड़ा सवाल किया था। बिग बी ने पूछा था - 'आलिया भट्ट ने इनमें से किस स्टार को अब तक स्क्रीन पर किस नहीं किया है? इस सवाल के उन्होंने चार ऑप्शन भी दिए थे। ऑप्शन में अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और सिद्धार्थ शुक्ला थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan
इस सवाल की वजह से ही अमिताभ बच्चन यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा - 'सही में बच्चन साहब आपको लगता है कि यह सवाल ज्ञान का अध्याय था?' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'काश मेरे एक्जाम में भी ऐसे ही बेकार सवाल आते।' एक और यूजर ने लिखा 'अगर यह सही है तो अमिताभ बच्चन को क्या हो गया है?' दरअसल, 'केबीसी' में हमेशा ही सामाजिक ज्ञान से संबंधित सवाल किए जाए हैं ऐसे में आलिया भट्ट से जुड़े इस सवाल से यूजर्स काफी गुस्से में है। इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर 'केबीसी' शो के साथ साथ बिग बी को भी ट्रोल कर रहे हैं।
Very insightful question in KBC pic.twitter.com/VeydH8lJT4
— Od (@odshek) September 8, 2018
Very insightful question in KBC pic.twitter.com/VeydH8lJT4
— Od (@odshek) September 8, 2018
Very insightful question in KBC pic.twitter.com/VeydH8lJT4
— Od (@odshek) September 8, 2018
विज्ञापन
sandeep
'कौन बनेगा करोड़पति' के हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गुजरात के संदीप सावरिया ने 25 लाख रुपए जीते। संदीप ने 50 लाख के लिए एक सवाल का जवाब देने से पहले ही शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया था। शो के दौरान संदीप ने बताया कि कभी उनके पास ट्यूशन की फीस के लिए 30 रुपए भी नहीं हुआ करते थे। आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि गांव के लोगों ने उन्हें पैसा इकट्ठा करके पढ़ाई करवाई थी।