फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: कभी 30 रुपए के लिए भी तरसता था ये शख्स, अब चंद सवालों का जवाब देकर जीते 25 लाख रुपए

Thu, 13 Sep 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Sandeep Sawariya won 25 lakh rupees in Amitabh Bachchan show
Kaun Banega Crorepati season 10
किस्मत आपको कभी भी मालामाल कर सकती है। यह बात 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में जाकर हॉट सीट पर बैठे एक शख्स ने साबित कर दी। इस शख्स के पास कभी 30 रुपए भी नहीं हुआ करते थे लेकिन महज कुछ सवालों का जवाब देकर यह शख्स आज लखपति बन गया है। इस शख्स की कहानी जितनी दिलचस्प है उतना ही दिलचस्प इस शख्स का 'केबीसी 10' का सफर रहा। 

 
Kaun Banega Crorepati season 10 Sandeep Sawariya won 25 lakh rupees in Amitabh Bachchan show
Sandeep Sawariya
'कौन बनेगा करोड़पति' शो कई लोगों के सपनों को साकार कर चुका है। इस बार बारी थी गुजरात के संदीप सावरिया की। संदीप हीरा पॉलिश के व्यवसाय में हैं। अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान इस बार उनके मेहमान संदीप सावरिया बने। संदीप ने शो की शुरुआत से ही हर सवाल का सूझ बूझ से सही जवाब दिया।
 
Kaun Banega Crorepati season 10 Sandeep Sawariya won 25 lakh rupees in Amitabh Bachchan show
KBC 10
शो के दौरान संदीप ने सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और शो से 25 लाख रुपए जीत लिए। संदीप ने 50 लाख के लिए एक सवाल का जवाब देने से पहले ही शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया था। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने 50 लाख रुपए के लिए संदीप से सवाल किया था - 'चित्रसेन और वृषसेन के पिता का नाम क्या था? इस सवाल का सही जवाब कर्ण था।' संदीप को इस सवाल का जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने बीच में ही शो को छोड़ने में समदारी समझी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Sandeep Sawariya won 25 lakh rupees in Amitabh Bachchan show
Sandeep Sawariya
शो के दौरान संदीप ने अमिताभ बच्चन से अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई। संदीप ने शो के दौरान अमिताभ बच्चन से कहा - 'एक वक्त ऐसा भी था कि उनके पास ट्यूशन की फीस के लिए 30 रुपए भी नहीं थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। यहां तक कि गांव के कुछ लोगों ने पैसा इकट्ठा करके उन्हें पढ़ाया था।' संदीप के सफर को सुनकर शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए थे। 
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati season 10 Sandeep Sawariya won 25 lakh rupees in Amitabh Bachchan show
Kaun Banega Crorepati
आपको बता दें, 'कौन बनेगा करोड़पति' शो का यह 10वां सीजन है। हर बार की तरह इस बार भी इस रियलिटी शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस एपिसोड के दौरान रिटायर आरबीआई ऑफीसर रवींद्र कुमार आचार्य भी हॉट सीट पर बैठे थे। शो के दौरान उन्होंने कहा इस शो में 4 लाइफलाइन के अलावा एक लाइफलाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें हॉट सीट पर बैठा शख्स शो के एंकर से भी जवाब पूछ सके। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed