सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: शादी के लिए अमिताभ ने दी ये टिप्स, कपिल शर्मा बोल पड़े- 'जब बाप का ये हाल है तो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show grand finale with kapil sharma
kbc 10 - फोटो : sony

कौन बनेगा करोड़पति 10 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। अमिताभ बच्चन ने ग्रांड फिनाले एपिसोड में कर्मवीर विशेष शो किया। जिसमें समाजसेवा से जुड़े लोग पहुंचे। शुक्रवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। कपिल यहां द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के फाउंडर रवि कालरा के साथ जोड़ी बनाकर आए।

Trending Videos
kbc 10 amitabh bachchan show grand finale with kapil sharma
kbc 10 - फोटो : file photo

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कपिल शर्मा अपने नए शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनके साथ शो में मुख्य किरदार निभाने वाले एक्टर चंदन प्रभाकर भी थे। चंदन दर्शक दीर्घा में बैठे रहे। कपिल के एंट्री करते ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'मैंने सुना है कि शो के अलावा आप एक और नई शुरुआत करने वाले हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show grand finale with kapil sharma
kbc 10 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'आप एक साहस वाला काम करने जा रहे हैं। सुना है कि आप ब्याह करने जा रहे हैं।' जिस पर कपिल शर्मा ने कहा कि 'सर, अभी कार्ड छपे नहीं हैं जब छपेंगे तो मैं जरूर देने आऊंगा। बस वो सिक्योरिटी वाले से कह दीजिएगा कि मुझे अंदर आने दे।' कपिल की येे बातें सुन अमिताभ भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते हैं।

kbc 10 amitabh bachchan show grand finale with kapil sharma
kbc 10 - फोटो : sony

कपिल शर्मा अपनी शादी के सवाल पर अमिताभ से कहते हैं कि 'आप इतने दशकों से शादीशुदा हैं। आपकी राय चाहिए थी कि अगर बीवी को खुश रखना हो तो क्या गुरु मंत्र है।' अमिताभ जवाब देते हैं कि 'आज मैं आपको एक परमानेंट मंत्र और शब्द बताने जा रहा हूं जिसे आप कभी मत भूलिएगा। वो शब्द है 'सॉरी'। पत्नी कुछ भी बोले उससे पहले ही सॉरी बोल दें। इससे आपके सारे दुख दर्द दूर हो जाएंगे।'



 

विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan show grand finale with kapil sharma
kapil sharma - फोटो : sony

कपिल शर्मा कहते हैं कि 'फिर ये जो आपने मर्द को दर्द नहीं होता, रिश्ते में हम आपके बाप लगते हैं.. कहा था वो क्या है।अगर बाप का ये हाल है तो बच्चों का कैसा होगा।' बता दें कि कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगेे। 14 दिसंबर को एक रिसेप्शन अमृतसर में होगा। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed