फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: बिग बी के बार-बार चेतावनी देने पर भी नहीं मानी सोनाली, लालच में कर बैठीं 9 लाख का घाटा

Sat, 15 Sep 2018 09:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 sonali dudhal lost 10 lack rupees in show
TV Show

केबीसी 10 में अपने खेल को जारी करते हुए कंटेस्टेंट सोनाली दुधाल ने बहुत ही उम्दा खेल खेला। ऐसा लग रहा था कि वह हर सवाल का जवाब बहुत ही रिस्क लेकर दे रही हैं। ऐसे में अमिताभ ने भी सोनाली को बहुत सावधानी से खेलने की सलाह दी। लेकिन सोनाली बिग बी की इस चेतावनी को नजरअंदाज कर खुद का 9 लाख का घाटा कर बैठीं..

kbc 10 sonali dudhal lost 10 lack rupees in show
kbc 10

बता दें कि सोनाली एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करती हैं और उनका सपना है कि वह एक टीचर बने। इसके लिए वह जब भी समय मिलता है पढ़ाई करती हैं। ऐसे में केबीसी में आने का मिला ये बड़ा मौका उनकी सभी तकलीफों को दूर कर सकता था। लेकिन उन्होंने जाने-अनजाने गलत कदम उठा लिया।

kbc 10 sonali dudhal lost 10 lack rupees in show
kbc 10

दरअसल, सोनाली हॉट सीट पर बैठकर 12 लाख 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। लेकिन सोनाली को और भी ज्यादा जीतने की लालसा थी। इसलिए उन्होंने बिग बी के बार-बार चेतावनी देने पर बिना सोचे समझे 13वें प्रश्न का उत्तर गलत दे 9 लाख रुपये गवां दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 sonali dudhal lost 10 lack rupees in show
kbc 10

बता दें कि 13वें सवाल पर सोनाली पर कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थीं फिर भी उन्होंने बिना किसी डर के उत्तर दे दिया। बता दें कि इस गलत उत्तर की वजह से वह 12 लाख 40 हजार से 3 लाख 20 हजार रुपये की रकम पर आ गईं।

विज्ञापन
kbc 10 sonali dudhal lost 10 lack rupees in show
kbc 10

सोनाली ने घर के लिए 5 लाख का लोन लिया था जिसे वह चुका सकती थीं। लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें दोबारा मेहनत करने पर मजबूर कर दिया। शो के 12वें सवाल पर सोनाली ने लाइफ लाइन जोड़ीदार ली थी जिसमें उन्होंने अपने भाई को बुलाया था। उनके भाई के सही जवाब देने पर वह 12 लाख 40 हजार जीत गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed