फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: कंटेस्टेंट ने 80 हजार रुपये के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आपको पता है जवाब?

Sat, 05 Dec 2020 08:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Dec 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
Kbc 12 arun kumar jha quit show question for 80 thousands
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में अमिताभ बच्चन फिर से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहे हैं। शो में वह कंटेस्टेंट के साथ अपनी निजी जिंदगी के भी राज खोलते हैं। बीते एपिसोड की शुरुआत में कंटेस्टेंट अरुण कुमार झा हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। अरुण दिल्ली के रहने वाले हैं।

Kbc 12 arun kumar jha quit show question for 80 thousands
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

कौन बनेगा करोड़पति में अरुण कुमार झा का खेल ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। वह महज 40 हजार रुपये जीतने में कामयाब रहे। 80 हजार रुपये के सवाल का जवाब उन्हें पता नहीं था और उनकी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी। ऐसे में उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया।

Kbc 12 arun kumar jha quit show question for 80 thousands
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

80 हजार रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में किस देश को दो भागों में विभाजित किया गया था?
A. फ्रांस
B. ऑस्ट्रिया
C. स्वीडन
D. जर्मनी
इस सवाल का सही जवाब था- जर्मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 arun kumar jha quit show question for 80 thousands
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अरुण कुमार का यह एपिसोड तीन दिसंबर को प्रसारित हुआ था। वह लगातार लाइफलाइन का इस्तेमाल करते चले गए, जिसकी वजह से उनके पास 80 हजार रुपये के सवाल पर कोई भी लाइफलाइन नहीं बची। अरुण के बाद कर्मवीर एपिसोड में डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे को हॉटसीट पर बैठने का मौका मिला। यह बुजुर्ग दंपति पिछले 32 सालों से गरीबों का इलाज कर रहे हैं। वह लोगों का इलाज करने के लिए महज एक रुपये फीस लेते हैं।

विज्ञापन
Kbc 12 arun kumar jha quit show question for 80 thousands
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बुजुर्ग दंपति के बेहतरीन काम को देखकर खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें सलाम किया है। बता दें कि रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रहते हैं। वह कई वर्षों से मेलघाट क्षेत्र के बैरागढ़ में आदिवासी समुदाय सेवा कर रहे हैं। उन्होंने मात्र एक रुपये से मरीजों का इलाज करना शुरू किया था। डॉक्टरी मदद के अलावा रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे ग्रामीणों के बीच जागरुकता फैलाते हैं। उनके इस प्रयास की वजह से उनके क्षेत्र में बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। 2019 में इस दंपति को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed