फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 12: भारतीय हॉकी खिलाड़ी से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए ये कंटेस्टेंट, क्या आपको है पता?

Fri, 25 Dec 2020 11:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 25 Dec 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Kbc 12 crpf dig preet mohan singh participated in Amitabh bachchan show
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 टीआरपी लिस्ट में बढ़त बनाए हुए है। बिग बी अपने अंदाज से शो को रोचक बना देते हैं तभी तो इतने सालों बाद भी कौन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता बरकरार है। शो में अमिताभ बच्चन ना केवल प्रतियोगियों की जिंदगी से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं बल्कि खुद के बारे में कई अनसुने किस्से बताते रहते हैं। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में सीआरपीएफ में डीआईजी प्रीत मोहन सिंह बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे।

Kbc 12 crpf dig preet mohan singh participated in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

प्रीत मोहन सिंह पंजाब के मोहाली के हैं। उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। शो शुरू होने से पहले प्रीत मोहन सिंह की पत्नी कहती हैं कि उनके पति बिग बी के फैन हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन फिल्म शोले से जुड़ा किस्सा भी साझा करते हैं। प्रीत मोहन सिंह ने शो में अच्छा प्रदर्शन किया और 12वें सवाल तक का पड़ाव पार कर लिया।

Kbc 12 crpf dig preet mohan singh participated in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

प्रीत सिंह से 25 लाख रुपए के लिए 13वां प्रश्न भारतीय हॉकी खिलाड़ी से संबंधित था। उन्होंने अपनी आखिरी लाइफ लाइन फोन ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली और उन्होंने गेम क्विट कर दिया। प्रीत सिंह से पूछा गया- अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में सबसे तेज गोल करने का श्रेय निम्नलिखित में से कौन से एक भारतीय को दिया जाता है? 
इसके विकल्प दिए गएः 
A.सरदार सिंह
B.अजीत पाल सिंह
C.गुर्जंत सिंह
D.ध्यानचंद

इसका सही जवाब था- गुर्जंत सिंह
प्रीत मोहन सिंह शो से 12.50 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 12 crpf dig preet mohan singh participated in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
अमिताभ पर लगा कविता चोरी का आरोप
अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया प्रेम से तो हर कोई वाकिफ है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ब्लॉग पर जिस तरह वे सक्रिय रहते हैं, उतना तो शायद कोई युवा भी न रह पाए। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच भी अमिताभ इन माध्यमों के जरिए प्रशंसकों तक अपनी बात पहुंचा ही देते हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी कविता पोस्ट की जिस पर चोरी का आरोप लगा है।
 
विज्ञापन
Kbc 12 crpf dig preet mohan singh participated in Amitabh bachchan show
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन द्वारा साझा की गई एक कविता को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल टीशा अग्रवाल नाम की युवती ने दावा किया है कि ये उनकी कविता है। उन्होंने बिग बी के फेसबुक पोस्ट के नीचे ये कमेंट भी किया है कि उन्हें इसका श्रेय दिया जाए। टीशा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'जब अमिताभ बच्चन आपकी पोस्ट की कॉपी करें और क्रेडिट भी न दें। खुश हों कि रोएं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed