{"_id":"62ee97a921d2db09970c88a7","slug":"ketki-dave-resume-her-work-two-day-after-demise-of-her-husband-rasik-dave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ketki Dave: पति रसिक दवे के निधन के महज दो दिन बाद ही काम पर लौटीं केतकी, अभिनेत्री ने खुद बताई इसकी वजह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Ketki Dave: पति रसिक दवे के निधन के महज दो दिन बाद ही काम पर लौटीं केतकी, अभिनेत्री ने खुद बताई इसकी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:03 PM IST
'महाभारत' फेम रसिक दवे का हाल ही में 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस केतकी दवे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, केतकी अब काम पर लौट चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। इसके साथ ही उन्होने काम पर लौटने की वजह भी बताई है।
Trending Videos
2 of 4
केतकी दवे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में केतनी ने इस बारे में खुलकर बात की है। इस बीतचीत के दौरान एक्ट्रेस ने पुष्टि की कि उन्होंने 30 जुलाई को काम करना फिर से शुरू कर दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहती कि लोग उनके दुख का हिस्सा बनें। एक्ट्रेस के मुताबिक लोगों को खुशी में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
केतकी दवे
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बचपन से ही उनका प्रशिक्षण कुछ इस तरह से हुआ है कि उनकी निजी जिंदगी की वजह से पेशेवर काम प्रभावित न हो। उन्होंने आगे कहा कि जब वह बीमार थीं तब भी काम कर रही थीं। इतने बड़े दुख के साथ उन्होंने काम को कैसे मैनेज किया? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बताया कि मंच पर जाने के बाद वह केवल अभिनेत्री केतकी दवे ही रह जाती हैं।
4 of 4
केतकी दवे
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग शुरू होते ही वह तुरंत कैरेक्टर में आ जाती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस शुक्रवार को एक नाटक के लिए सूरत भी गई थीं क्योंकि इसके लिए वह पहले से प्रतिबद्ध थीं। बता दें कि केतकी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में दक्षा के किरदार की वजह से काफी मशहूर हुई थीं। इसके अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 'मनी है तो हनी है', 'कल हो ना हो' और 'आमदानी अठानी खर्चा रूपैया' जैसी फिल्मों में वह अभिनय कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।