छोटे पर्दे की अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। इस शो को मशहूर फिल्म निर्मात-निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 10 में तेजस्वी प्रकाश अपने शानादर टास्क की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन बीते दिनों तेजस्वी प्रकाश को अपनी एक बात की वजह से रोहित शेट्टी की डांट का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर अब तेजस्वी प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खतरों के खिलाड़ी में तेजस्वी प्रकाश पर भड़के थे रोहित शेट्टी, अब अभिनेत्री ने कहा- 'मुझसे हद में...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में प्रसारित हुए खतरों के खिलाड़ी 10 में तेजस्वी प्रकाश ने मजाकिया अंदाज में रोहित शेट्टी पर शो में पक्षपात का आरोप लगाती हैं। उन्होंने कहा कि रोहित सर अमृता खानविलकर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आते हैं। उन्होंने अमृता को फायदा भी दिया था। मेरे पैर जल गए हैं इसलिए। रोहित शेट्टी को तेजस्वी प्रकाश की ये बात पसंद नहीं आती और वह उन्हें सुनाने लगते हैं।
अब इस पूरे मामले में तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि,'मैं रोहित सर से अनुरोध करूंगी कि वो इससे परेशान न हों, लेकिन रोहित सर ने मुझे किसी चीज के लिए डांटा है तो इसका मतलब है कि मैंने कुछ कहा होगा, जिसे मुझे नहीं कहना चाहिए था. और उन्होंने मुझसे हद में रहने के लिए कहा या मुझे शो से बाहर कर दूंगा वो इसलिए क्योंकि शायद उन्हें लगता है कि मुझ पर उसका हक है।'
तेजस्वी प्रकाश ने आगे कहा कि, वो कहते हैं ना, आप उसी को डांटते हैं जिसे आप अपना मानते हैं, इसलिए मेरे पास उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। सच में, आप लोगों के जरिए से, मैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देना चाहती हूं क्योंकि आज यानी 14 मार्च को उनका जन्मदिन है।' गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश ने जब रोहित शेट्टी पर पक्षपात का आरोप लगाया था तो वह काफी भड़क गए थे।
रोहित शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश पर भड़कते हुए कहा था कि मैं यहां किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं। मैं जो कुछ भी आज हूं उसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है। अपनी हद में रहो तेजस्वी वरना शो से बाहर कर दी जाओगी। अब आगे दोनों के बीच क्या होगा ये एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। 'खतरों के खिलाडी़ 10' की शूटिंग इस साल बुल्गारिया में हुई है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे हैं। करिश्मा तन्ना, धर्मेश येलांदे, करण पटेल,आरजे मलिष्का, अदा खान, शिविन नारंग, बलराज स्याल, तेजस्वी प्रकाश और अमृता खानविलकर शो का हिस्सा हैं।
पढ़ें: अकेले इतने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, फिल्मों के अलावा इन चीजों से भी करती हैं कमाई