फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खतरों के खिलाड़ी: पक्षपात के आरोप पर अर्जुन बिजलानी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- लोगों की पसंद पर आधारित नहीं है शो

Tue, 28 Sep 2021 08:15 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 28 Sep 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi: Arjun Bijlani reacted to the allegation of bias said the show is not based on peoples choice
अर्जुन बिजलानी- रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन के विजेता बने अर्जुन बिजलानी को जीतने के बाद से ही लगातार निशाने पर लिया जा रहा है। दरअसल, कई लोग शो के विनर यानी अर्जुन बिजलानी को 'फिक्स्ड विनर' बता रहे हैं। इतना ही नहीं कई नाराज फैंस मेकर्स और रोहित शेट्टी पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अपनी जीत पर उठते सवाल के बीच अब खुद अर्जुन ने इस पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने खुद को फिनाले स्टंट में दिव्यांका त्रिपाठी से बेहतर बताया। 

बता दें कि अर्जुन ने दिव्यांका त्रिपाठी को फिनाले स्टंट में हराकर ट्राफी अपने की थी। हालांकि, अर्जुन के शो जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि इस शो की विनर दिव्यांका त्रिपाठी होनी चाहिए क्योंकि वह पूरे सीजन में टॉप परफॉर्मर थीं।

Khatron Ke Khiladi: Arjun Bijlani reacted to the allegation of bias said the show is not based on peoples choice
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

मैंने फिनाले स्टंट तेजी से किया- अर्जुन

वहीं, इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि 'यह बहुत दुखद है। यह शो इस पर आधारित नहीं है कि लोग किसे पसंद करते हैं या चैनल किसे पसंद करता हैं। बल्कि यह शो इस पर निर्भर है कि कौन तेजी से या ज्यादा चालाकी से स्टंट करता है और मैंने फिनाले स्टंट तेजी से किया था।

Khatron Ke Khiladi: Arjun Bijlani reacted to the allegation of bias said the show is not based on peoples choice
खतरों के खिलाड़ी 11 - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने खुद को बताया बेहतर

अर्जुन ने कहा कि दूसरे दिन दिव्यांका ने कुछ स्टंट तेजी से किए, लेकिन मैं उस दिन ज्यादा बेहतर था। उन्होंने कहा कि एक बार जब लोग इसे देखेंगे तो वह समझ जाएंगे कि यह एक टफ स्टंट है और दिव्यांका कुछ देर के लिए जाल में फंस गई थीं। जिसने भी इस स्टंट को देखा होगा ,वह जानता था कि मैंने इसे ज्यादा तेजी से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi: Arjun Bijlani reacted to the allegation of bias said the show is not based on peoples choice
अर्जुन बिजलानी- रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी की पसंद से नहीं मिलती जीत

अर्जुन ने आगे कहा कि मुद्दा ये है कि हर कोई चाहता है कि उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट जीते। इसलिए उनके फैंस को लगा कि उन्हें जीतना चाहिए था और मेरे फैंस मुझे चाहते थे। मैं इसलिए नहीं जीता क्योंकि चैनल चाहता था, बल्कि इसलिए जीत क्योंकि मैंने स्टंट पूरा और तेजी से किया। अर्जुन कहते हैं कि मैं ऐसे कमेंट को एक चुटकी नमक के साथ लेता हूं। मुझे उन लोगों की चिंता है जो मेरे साथ जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi: Arjun Bijlani reacted to the allegation of bias said the show is not based on peoples choice
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन बिजलानी बने शो के विनर

दरअसल, शो की ट्रॉफी जीतने के लिए फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी के बीच मुकाबला हुआ था। इस दौरान सिर्फ 20 सेकेंड के अंतर के चलते अर्जुन बिजलानी ने शो की ट्राफी अपने नाम कर ली। अर्जुन के जीतते ही एक तरफ जहां उनके फैंस उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं तो वहीं शो की रनर-अप रहीं दिव्यांका के फैंस चैनल और होस्ट रोहित शेट्टी पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed