फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rubina Dilaik: बिग बॉस जीतने के बाद अब 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगी रुबीना दिलैक, नई चुनौतियों के लिए हैं तैयार

Tue, 03 May 2022 09:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 03 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 12 rubina dilaik will be seen in khatron ke khiladi
रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहती हैं। बिग बॉस के बाद एक बार फिर रुबीना लोगों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस जानकारी के बाद रुबीना के फैंस काफी खुश हैं।

khatron ke khiladi season 12 rubina dilaik will be seen in khatron ke khiladi
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि इससे पहले रुबीना बिग बॉस 14 की विजेता भी रह चुकी हैं। वह खतरों के खिलाड़ी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस दौरान रुबीना ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई बाधाओं को झेला है, जिसने उन्हें मजबूत बनाया है और अब मैं खतरों के खिलाड़ी में आने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

khatron ke khiladi season 12 rubina dilaik will be seen in khatron ke khiladi
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना दिलैक ने आगे कहा- मुझे विश्वास है कि रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में मैंने अपने लिए जो कुछ भी निर्धारित किया है, उम्मीद है उसे हासिल कर सकूंगी। उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि फैंस मेरे नए प्रयास में मेरे साथ रहें और मेरा साथ दें। इसके अलावा उन्होंने अपने सभी फैंस को प्यार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
khatron ke khiladi season 12 rubina dilaik will be seen in khatron ke khiladi
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला 11वें सीजन में इस रियलिटी शो का हिस्सा थे। खतरों के खिलाड़ी अमेरिकी सीरीज फियर फैक्टर के फॉर्मेट पर आधारित है। इसका सबसे पहले सोनी टीवी पर प्रीमियर हुआ और बाद में कलर्स चैनल पर इसे फिर से लॉन्च किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed