{"_id":"632ffddad0630b38e567bb33","slug":"kkk-12-kanika-mann-eliminated-from-khatron-ke-khiladi-12-check-out-the-names-of-5-finalists-of-this-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK 12: फिनाले से पहले शो से बाहर हुई ये अभिनेत्री, टॉप 5 में जगह बनाने में रही नाकाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KKK 12: फिनाले से पहले शो से बाहर हुई ये अभिनेत्री, टॉप 5 में जगह बनाने में रही नाकाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:47 PM IST
सार
टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वीं सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यह शो आज खत्म होने वाला है। शनिवार से इस शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
KKK 12
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वीं सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यह शो आज खत्म होने वाला है। शनिवार से इस शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है। इसी बीच शो के आखिरी एपिसोड से पहले टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री इस शो से बाहर हो गई है। खतरों के खिलाड़ी 12 के फिनाले में तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक और कनिका मान ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन शनिवार को इस कंटेस्टेंट इस शो बाहर हो गया। इसके साथ ही इस सीजन के अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं।
2 of 4
रुबीना दिलैक, कनिका मान
- फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित शेट्टी के इस शो से टीवी की मशूहर बहू को बाहर का रास्त दिखा दिया गया है। दरअसल, एलिमिनेशन स्टंट में ज्यादा समय लेने के कारण कनिका मान को खतरों के खिलाड़ी से एलिमिनेट होना पड़ा। शनिवार को प्रसारित हुए धमाकेदार ग्रैंड फिनाले एपिसोड में पहले सबसे कनिका, मोहित और रुबीना ने टास्क परफॉर्म किए। इन टास्क को कम समय में पूरा करते हुए मोहित और रुबीना ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली। इसके बाद तुषार, फैजू और जन्नत के बीच हुए टास्क में जन्नत पीछे रह गईं। अंत में जन्नत और कनिका के बीच एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म किया गया।
फिनाले के जगह बनाने के लिए दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, दोनों ही इस टास्क को करने में सफल हो गईं। टास्क के तहत जन्नत और कनिका को हवा में एक प्लैंक पर एक डंडा लेकर चलना था। इस डंडे को करंट वाले तार से बचाते हुए फ्लैग्स उतारने थे। जन्नत और कनिका दोनों ने एक-दूसके को कड़ी टक्कर देते हुए इस टास्क को पूरा कर लिया। लेकिन ज्यादा समय लेने की वजह से कनिका इसमें हार गईं।
दरअसल, कनिका ने जहां इस स्टंट को 10 मिनट के समय में पूरा किया तो वहीं जन्नत ने 8 मिनट 45 सेकेंड में टास्क पूरा कर एलिमिनेशन राउंट जीत लिया और टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। अब रविवार यानी 25 सितंबर को होने वाले फिनाले एपिसोड में इस सीजन के टॉप 5 आपस में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। टॉप 5 फाइनलिस्ट में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, मोहित मलिक, फैजल शेख और जन्नत जुबैर के नाम शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।