एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भले ही दूर से चकाचौंध भरी नजर आए, लेकिन कास्टिंग काउच इसका एक काला सच है। कई बार अभिनेत्रियों को इस बारे में बात करते देखा जा चुका है। हाल ही में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने भी इस पर खुलकर बात की है। 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली कावेरी प्रियम ने कास्टिंग काउच पर मुखरता ने अपनी बात रखी है।
TV: कास्टिंग काउच पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, उसने मुझे ऑफर दिया और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू के दौरान कावेरी ने बताया कि एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्हें इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ झेलना पड़ा है। एक्ट्रेस ने कहा कि सभी की तरह वह भी मुंबई एक्ट्रेस बनने का सपना लिए आई थीं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि जब वह मायानगर में आई थीं तब उन्हें कुछ भी नहीं पता था कि कहां और कब ऑडिशन देने होते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती समय में उन्हें उन अभिनेत्रियों के बारे में बताया गया जिन्होंने शॉर्टकट से बड़ा मुकाम हासिल किया है।
Rahul Dev: बिग बॉस 10 का हिस्सा बनने पर बोले राहुल देव, ‘मेरे पास काम नहीं था, इसलिए मजबूरन ये करना पड़ा’
इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस बताया कि एक बार उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने ऐसा प्रपोजल दिया था कि वह असहज हो गईं थीं। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर की बातें सुनकर वह वापस लौट रही थीं, इस दौरान उनके आंसू नहीं रुक रहे थे।
John Cusack: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आए हॉलीवुड स्टार जॉन क्यूसैक, कह दी ये बड़ी बात
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ऑटो में बैठी और मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे क्योंकि मुंबई आकर एक्ट्रेस बनने के लिए मैंने बहुत मेहनत की थी। उस समय मैं बहुत कंफ्यूज हो गई थी क्योंकि मेरे साथ ऐसा बर्ताव हो रहा था। मुझे लगा कि क्या सच में लोग ऐसे ही आगे बढ़ते हैं? लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि यह गलत रास्ता है। मैंने बाद में रोना बंद किया और तय किया कि अपनी मेहनत से ही इंडस्ट्री में कुछ हासिल करके दिखाउंगी।'
Sonarika Bhadoria: ट्रोल्स पर फूटा ‘पार्वती’ का गुस्सा, बोलीं, ‘अनारकली’ बनी तो क्या सबको मुजरा करके दिखाऊं