फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा हो गया है 'श्रीमान श्रीमती' का चिंटू, लेटेस्ट तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड

Thu, 07 May 2020 11:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 07 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
know about Doordarshan show Shrimaan Shrimati Child Artist Chintu   Aka Ajay Nagrath
अजय नागरथ - फोटो : सोशल मीडिया

दूरदर्शन चैनल पर इन दिनों कई पुराने सीरियल्स का दोबारा से प्रसारण किया गया है। यह सभी सीरियल 80 और 90 के दशक के हैं। इन सभी सीरियल्स के साथ कई लोगों की बेहद खास यादें भी जुड़ी हुई हैं। चाहे रामानंद सागर के सीरियल रामायण हो या फिर बीआर चोपड़ा की महाभारत, 90 के दशक में ऐसे कई सीरियल्स थे जो अपनी खास वजह से चर्चा में रहते थे। 

know about Doordarshan show Shrimaan Shrimati Child Artist Chintu   Aka Ajay Nagrath
Ajay Nagrath - फोटो : amar ujala

90 के दशक का एक कॉमेडी सीरियल है जिसका नाम 'श्रीमान श्रीमती' है। इन दिनों दूरदर्शन पर इस सीरियल का प्रसारण हो रहा है। पहली बार इसका प्रसारण साल 1994 में हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन राजन वाघधर ने किया था। 'श्रीमान श्रीमती' अपने समय के सुपरहिट सीरियल्स में से एक था। इस सीरियल में जतिन कनकिया, अजय नागरथ, रीमा लागू, राकेश बेदी और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे, लेकिन आज हम आज बात करें इस सीरियल के कलाकार अजय नागरथ की। 

know about Doordarshan show Shrimaan Shrimati Child Artist Chintu   Aka Ajay Nagrath
Ajay Nagrath - फोटो : social media

'श्रीमान श्रीमती' में अजय नागरथ ने जतिन कनकिया और रीमा लागू के बेटे चिंटू का किरदार निभाया था। सीरियल में चिंटू ना केवल बेहद शरारती था बल्कि अपने मां-बाप और पड़ोसी के बीच होने वाली हर लड़ाई का भरपूर मजा भी लेता था। दर्शकों ने इस सीरियल में अजय नागरथ के चिंटू के किरदार को काफी पसंद किया। जब वह 'श्रीमान श्रीमती' सीरियल में काम करते थे तो वह केवल आठ साल के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Doordarshan show Shrimaan Shrimati Child Artist Chintu   Aka Ajay Nagrath
अजय नागरथ - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीमान श्रीमती सीरियल के दौरान अजय नागरथ का वजन काफी ज्यादा था। अजय ने 'श्रीमान श्रीमती' के बाद और भी कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन एक समय बाद उन्हें अपना बढ़ता वजन उनके लिए थोड़ी दिक्कतें देने लगा, लेकिन बचपन में गोलू-मोलू दिखने वाले अजय नागरथ ने हार नहीं मानी और अब वो काफी बदल चुके हैं। अजय की ताजा तस्वीरें देख कोई भी न सिर्फ हैरान, बल्कि उनसे प्रेरित भी हो सकता है।

विज्ञापन
know about Doordarshan show Shrimaan Shrimati Child Artist Chintu   Aka Ajay Nagrath
अजय नागरथ - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि श्रीमान श्रीमती के अलावा भी अजय कई टीवी शोज में अपने हुनर का दमखम दिखा चुके हैं। उनकी हिट लिस्ट में सीआईडी, बिगेस्ट लूजर जीतेगा, फैमिली नंबर वन, चश्मे बद्दूर, शाका लाका बूम बूम और हुकुम मेरे आका जैसे कई टीवी शोज शामिल हैं। वैसे एक कमाल की बात ये भी है कि अजय को अब आप अलग अलग वक्त पर टीवी पर देख सकते हैं। दरअसल एक तरफ जहां दूरदर्शन पर श्रीमान श्रीमती का प्रसारण हो रहा है तो वहीं सोनी और सोनी पल पर सीआईडी भी दिखाया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed