टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी (Kushal Punjabi) की मौत को चार महीने हो चुके हैं। कुशल ने आत्महत्या कर ली थी। कुशल का 23 अप्रैल को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर करीबी दोस्त और टीवी अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री (Apurva Agnihotri) ने भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अपूर्व ने उनसे दोबारा मिलने की इच्छा जाहिर की है।
कुशल पंजाबी की मौत के बाद जन्मदिन पर भावुक हुआ ये अभिनेता, पोस्ट में लिखा- 'जब तक मिलते नहीं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्ट के साथ अपूर्व ने कुशल के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अपूर्व हेलमेट लगाए हुए हैं तो वहीं बगल में खड़े कुशल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपूर्व ने लिखा- 'मैं खड़ा था और अपने भाई को देखता रहा। मैंने इस भाई के लिए एक भी आंसू नहीं बहाए थे क्योंकि वह हमेशा आजादी से जीना चाहता था और जिंदगी से प्यार करता था।'
अपूर्व ने आगे लिखा- 'इसलिए मेरे भाई तब तक सवारी करो जब तक हम फिर से नहीं मिलते। तुम शर्त लगा लो जब मेरा वक्त आएगा तो आखिरी सवारी करते वक्त भी मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी। तब तक तुम अपने खास दिन को भरपूर एन्जॉय करो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
A post shared by Live what you love.... (@apurvaagnihotri02) on
कुशल की अपूर्व के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि कुशल को बाइक की सवारी करना बेहद पसंद था। खास बात है कि बाइक के साथ ज्यादातर तस्वीरों में कुशल के साथ अपूर्व हैं।
आपको बता दें, कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर, 2019 को आत्महत्या कर ली थी। कुशल की आत्महत्या के बाद एक नोट मिला था जिसमें उन्होंने किसी को भी इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया था। कुशल की आत्महत्या के बाद से ही ऐसी खबरें आने लगीं कि उनके पत्नी से रिश्ते ठीक नहीं थे। इस पर कुशल की पत्नी ऑड्रे डोलहेन ने बयान दिया था जो चर्चा में रहा।