फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: 'डांस दीवाने' ने पूरा किया आलोक शॉ का सपना, 7 साल की उम्र में 8-8 घंटे करते हैं प्रैक्टिस

Sun, 16 Sep 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit show dance deewane winner alok shaw exclusive interview
alok shaw

माधुरी दीक्षित के रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने' का ग्रांड फिनाले शनिवार को टेलिकास्ट किया गया । इस शो को कोलकाता के आलोक शॉ ने जीत लिया है । आलोक अभी सिर्फ 7 साल के हैं । इतना बड़ा शो जीतने के बाद आलोक और उनके पैरेंट्स काफी खुश हैं । ट्रॉफी के साथ आलोक को 10 लाख रुपए भी इनाम के तौर पर मिले हैं ।

madhuri dixit show dance deewane winner alok shaw exclusive interview
alok shaw

इस शो को माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार कालिया जज कर रह थे । शो जीतने के बाद आलोक शॉ अमर उजाला वेब से खास बातचीत की । आलोक ने बताया कि वो 4 साल की उम्र से डांस सीख रहे हैं । डांस में उनके पैरेंट्स भी काफी सपोर्ट करते हैं । 'डांस दीवाने' से पहले आलोक कई और रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर चुके हैं ।

madhuri dixit show dance deewane winner alok shaw exclusive interview
alok shaw

इससे पहले वो कोई शो नहीं जीते थे लेकिन 'डांस दीवाने' ने उनका सपना पूरा कर दिया है । आलोक बताते हैं, 'माधुरी मैम ने जब मेरा नाम विनर के लिए पुकारा तो मैं बहुत खुश हुआ । मम्मी-पापा मेरे पास आए और मुझे गले लगा लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit show dance deewane winner alok shaw exclusive interview
alok shaw

आलोक ने ये भी कहा कि वो बड़े होकर हीरो बनना चाहते हैं । आलोक ने बताया कि वो दिन भर में 8 घंटे डांस की प्रैक्टिस करते हैं । साथ ही सुबह स्कूल भी जाते हैं । फेवरेट डांस स्टाइल के बारे में पूछने पर आलोक ने कहा, 'मुझे बी बोइंग, कंटेंपरेरी, बॉलीवुड और फ्री स्टाइल करना पसंद है ।'

विज्ञापन
madhuri dixit show dance deewane winner alok shaw exclusive interview
alok shaw

'डांस दीवाने' के यादगार पल के बारे में बताते हुए आलोक ने बताया, 'जब सलमान खान आए थे तो मैं बहुत खुश हुआ था । क्योंकि उनसे मिलने का मेरा सपना था । मैंने उनके साथ जग घुमया गाने पर डांस किया ।' साथ ही आलोक ने अपनी फेवरेट जज माधुरी दीक्षित को बताया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed