फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, 'महाभारत' के प्रसारण के बाद टीवी के 'कृष्ण' ने किया सोशल मीडिया पर डेब्यू

Sat, 04 Apr 2020 10:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 04 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Mahabharat Krishna aka Nitish Bharadwaj debut on social media
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter

80 के दशक में 23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे। लॉकडाउन की वजह से महाभारत का 32 साल दोबारा प्रसारण हो रहा है। 'महाभारत' के टीवी पर लौटते ही नीतीश ने अपने फैंस को एक और शानदार तोहफा दिया है। 

Mahabharat Krishna aka Nitish Bharadwaj debut on social media
Nitish Bharadwaj - फोटो : file photo

नीतीश ने अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए एक साथ तीन सोशल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। यानी कि अब नीतीश के प्रशंसक उनसे इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से सीधा संपर्क कर सकते हैं। खास बात है कि महाभारत के दोबारा टेलीकास्ट को लेकर नीतीश ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Mahabharat Krishna aka Nitish Bharadwaj debut on social media
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता ने एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नीतीश सभी का शुक्रिया कर रहे हैं। नीतीश वीडियो में कह रहे हैं- 'आप लोग मेरी ऑनलाइन फैमिली बन गए हैं। दो दिन पहले जो मैंने महाभारत संबंधित वीडियो डाला था उस वीडियो को 35 लाख लोगों ने देखा, वह 1 करोड़ 12 लाख लोगों तक पहुंचा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lord Ram was an ideal husband & Sita an ideal wife. In marriage, both partners have duties to perform. Lord Ram's character has many facets to inspire us today on the occasion of Ram Navmi. One facet is 'Lord Ram as a Husband' & his efforts to balance it with 'Ram as a King'. The other most important aspect is Sita's reciprocation of love, her sacrifice, faith in her husband, surrender & performance of all her duties as a 'Saha Dharmini' to the hilt. After Ram fulfilled all his duties as a king & a father, he took 'Jala Samadhi' in River Sharayu, with Sita in His heart.

A post shared by Nitish Bharadwaj (@nitishbharadwaj.krishna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharat Krishna aka Nitish Bharadwaj debut on social media
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter

अभिनेता ने आगे कहा- 'ये अजूबा है। ये आपका प्रेम है। इसके लिए मैं आभारी हूं। इसने मुझे विवश कर दिया कि अब मैं अपना ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल शुरू करूं। मैंने शुरू कर दिया है, फेसबुक पर इसकी जानकारी दे दी है।' आपको बता दें, रामायण के बाद महाभारत का भी टीवी पर दोबारा प्रसारण शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Mahabharat Krishna aka Nitish Bharadwaj debut on social media
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' का टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर है जबकि 'महाभारत' का डीडी भारती पर। महाभारत सीरियल रोजाना डीडी भारती पर दोपहर 12 बजे प्रसारित होता है। इसका दोबारा टेलीकास्ट शाम को 7 बजे होता है। 

'रामायण' देखने वालों को इस अभिनेत्री ने बताया स्वार्थी, बोलीं- 'प्रभु हम बेवकूफों को माफ करना'


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed