फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 की उम्र में टीवी एक्टर पर चढ़ा आशिकी का भूत, मॉडल से खुलेआम कर दिया प्यार का इजहार

Wed, 06 Mar 2019 12:49 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 06 Mar 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
maharana pratap fame faisal khan reveal his love life with muskaan katariya
faisal khan - फोटो : social media

महाराणा प्रताप सीरियल से मशहूर हुए फैजल खान एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। साथ ही उन्होंने डांस के सुपरकिड्स और डीआईडी डांस का टशन में भी हिस्सा लिया था। टीवी की दुनिया से अलग फैजल खान ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए हैं।

maharana pratap fame faisal khan reveal his love life with muskaan katariya
faisal khan - फोटो : social media

दरअसल, फैजल इन दिनों मॉडल मुस्कान कटारिया को डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों डेटिंग पर हैं हालांकि उन्होंने कभी इस पर बात नहीं की। अब फैजल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। फैजल ने बताया कि जोधपुर में एक फैशन शो के दौरान उनकी मुलाकात मुस्कान से हुई।

maharana pratap fame faisal khan reveal his love life with muskaan katariya
faisal khan - फोटो : social media

फैजल ने आगे कहा कि 'मुस्कान जब मुझसे मिली तो उसे पता नहीं था कि मैं कौन हूं। हमारी पहली मुलाकात कुछ इस तरह हुई कि मुस्कान उस वक्त मोबाइल चार्जर ढूंढ़ रही थी। मैंने उसे अपना चार्जर दिया। इस तरह हमने बात की। अगले दिन हमारी फिर मुलाकात हुई। तीसरी बार जब हम मिले तो लगा कि कुछ अलग तरह की केमेस्ट्री हमारे बीच है। मुस्कान दिखावे में यकीन नहीं करती, मुझे उसकी ये बात सबसे अच्छी लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
maharana pratap fame faisal khan reveal his love life with muskaan katariya
faisal khan - फोटो : social media

फैजल से जब पूछा गया कि रिलेशनशिप को लेकर आपको नहीं लगता कि 21 साल छोटी उम्र है। फैजल कहते हैं- 'मुझे नहीं लगता प्यार के लिए किसी उम्र की जरुरत होती है। मुझे मुस्कान को लेकर गहरी फीलिंग्स है। मैंने अपने माता-पिता से उसे मिलवाया। प्यार केवल एक दूसरे को देखकर अट्रैक्शन भर नही हैं। इसमें मायने रखता है कि आप दोनों एक दूसरे को कितनी अच्छी तरह समझते हैं और भविष्य को किस तरह देखते हैं। एक दूसरे के प्रति ईमानदार होना और इज्जत करना बहुत जरूरी है।'

विज्ञापन
maharana pratap fame faisal khan reveal his love life with muskaan katariya
faisal khan - फोटो : social media

खबरों की मानें तो फैजल का परिवार इस रिश्ते से काफी खुश है। अपने इस रिश्ते को क्या वो आगे बढा़ना चाहते हैं इस सवाल पर फैजल ने कहा कि 'अभी इस पर ज्यादा सोचना जल्दबाजी होगा। जब चीजें होनी होंगी हो जाएंगी। हमने समय पर सबकुछ छोड़ दिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed