फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर पर मलाइका अरोड़ा ने पहली बार दिल खोलकर की बात, बोलीं- 'हर चीज लगती है अच्छी'

Tue, 27 Nov 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora says Arjun Kapoor appearance in Koffee With Karan is hot and honest
malaika arora and arjun kapoor - फोटो : twitter

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस शो के दौरान अर्जुन ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच जब करण ने मलाइका से अर्जुन के शो में आने पर रिएक्शन जानने की कोशिश तो उन्होंने बड़ा ही प्यार भरा जवाब दिया। 

Malaika Arora says Arjun Kapoor appearance in Koffee With Karan is hot and honest
malaika arora - फोटो : Instagram

मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और किरण खेर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज कर रहे है। शो के दौरान करण जौहर अक्सर वीडियो शूट करके इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देते हैं। करण जौहर का हाल ही में पोस्ट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका सीधा कनेक्शन मलाइका और अर्जुन कपूर से है। 
 

Malaika Arora says Arjun Kapoor appearance in Koffee With Karan is hot and honest
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter

इस वीडियो में करण जौहर मलाइका से पूछ रहे हैं कि आपको अर्जुन कपूर का शो में आना कैसा लगा? अर्जुन के इस सवाल पर मलाइका ने बिंदास अंदाज में कहा - 'हॉट और ईमानदारी से भरपूर था। मुझे हर एक चीज पसंद आई।' मलाइका के इस जवाब से कही न कही इतना तो साफ है इन दोनों के बीच कुछ तो है। ऐसा इसलिए क्योंकि करण जौहर ने अर्जुन से जुड़ा यह सवाल मलाइका से ही किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora says Arjun Kapoor appearance in Koffee With Karan is hot and honest
Malaika Arora - फोटो : twitter

करण जौहर एक तरफ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो जज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान अर्जुन ने कई खुलासे किए तो वहीं रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी कमेंट किया जिसे मलाइका अरोड़ा से जोड़कर देखा जा रहा है।  करण के रिलेशनशिप स्टेटस वाले सवाल पर अर्जुन ने कहा - 'नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And we are back!!!! Battle of the greens! @kirronkhermp @malaikaarorakhanofficial #toodles

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

विज्ञापन
Malaika Arora says Arjun Kapoor appearance in Koffee With Karan is hot and honest
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter

ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि दोनों साल 2019 में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई में लोखंडवाला कॉम्पलेक्स के पास दोनों ने मिलकर घर भी खरीदा है। हालांकि घर में एक साथ रहेंगे या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। मलाइका और अर्जुन हाल ही में देर रात एक साथ डिनर डेट पर भी गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed