टीवी अभिनेता और 'देवों के देव महादेव' फेम मोहित रैना ने 1 जनवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड अदिति शर्मा के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी और अदिति संग पहली मुलाकात के बारे में बताया था। इन दिनों मोहित रैना फिर एक बार चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। अटकलें लगने लगीं कि वह अपनी पत्नी अदिति से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, अफवाह के बाद मोहित ने खुद सामने आकर इन खबरों का खंडन किया और कहा कि वह अदिति के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं। आज इंडस्ट्री के इस क्यूट कपल ने अपनी शादी का एक साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर चलिए जानते हैं कैसे शुरू हुई मोहित रैना और अदिति शर्मा की प्रेम कहानी...
Mohit-Aditi: अदिति को देखते ही दीवाने हो गए थे मोहित रैना, 'महादेव' को ऐसे मिली उनकी रियल 'पार्वती'
टीवी अभिनेता मोहित रैना की पत्नी अदिति शर्मा टेक बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। कुछ साल पहले मोहित की मुलाकात अदिति से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पिछले साल कोरोना काल के दौरान लगे लॉकडाउन में मोहित और अदिति के घरवाले मिले, जहां उन्होंने झट से अदिति का हाथ मांग लिया। अदिति के परिवार को भी मोहित पसंद आए और उन्होंने भी इस शादी के लिए हां कर दी।
Welcome 2023: छह महीने, 12 मेगा बजट फिल्में और दांव पर इन छह दिग्गज सितारों की किस्मत, देखिए पूरी लिस्ट
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के ‘सैंयाजी सेल्फिश’ का धमाल, भोजपुरी की हीरोइनें भी दिग्गज गायकों से कम नहीं
मोहित और अदिति ने राजस्थान में भव्य तरीके से अपनी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें जो मोहित ने फैंस के साथ शेयर की थीं, उसमें इस भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता था। दोनों की शादी की तैयारियां बेहद कम समय में हुई थीं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए मोहित ने कहा था कि पहले से कुछ भी तय नहीं था। यह सब जल्दबाजी में हुआ, लेकिन सब काम सही से हो गया। हमने शादी का फैसला अचानक लिया था।
Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, किसी का बिकिनी लुक छाया तो किसी का ब्राइडल अवतार