सब्सक्राइब करें

Zakir Khan: पहली परफॉर्मेंस में फेल हो गए थे जाकिर खान, दो मिनट में ही कॉमेडियन को छोड़ना पड़ा था स्टेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Dec 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Famous Comedian Zakir Khan talks about his Career Journey on The Kapil Sharma Show
जाकिर खान - फोटो : Social media

मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' इस साल का अंत धमाकेदार तरीके से करने जा रहा है। दरअसल, 2022 के आखिरी दिन इस शो में कॉमेडी के कई दिग्गज नजर आने वाले हैं, जिन्होंने लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के ताजा एपिसोड में कपिल के साथ जाकिर खान, अनुभव बस्सी, कुशा कपिला और अभिषेक उपमन्यु बतौर गेस्ट दिखेंगे। इस दौरान वह अपने करियर पर भी बात करते नजर आएंगे। शो में जाकिर ने अपने करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी। 


Hrithik Roshan: 'कोई मिल गया' को लेकर रेहान-रिदान ने बदल दिया पापा ऋतिक का नजरिया, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Trending Videos
Famous Comedian Zakir Khan talks about his Career Journey on The Kapil Sharma Show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो में जाकिर खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो उन्हें दो मिनट में ही स्टेज से उतार दिया गया था। जाकिर ने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि परिवार या दोस्तों के बीच और स्टेज पर परफॉर्म करने में बहुत फर्क होता है। घरवालों और दोस्तों के बीच आप मजाकिया हो सकते हैं लेकिन अनजान जनता को कहानी सुनाना और हंसाना बहुत बड़ा टास्क होता है। जाकिर के मुताबिक एक सच्चा कॉमेडियन ही ऐसा कर सकता है।
Bold Movies: बोल्ड सीन्स के मामले में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये हॉलीवुड फिल्में, सिर्फ अकेले में ही देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Comedian Zakir Khan talks about his Career Journey on The Kapil Sharma Show
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में जाकिर अपने बचपन की यादें भी साझा करते नजर आए। उन्होंने बताया कि कॉमेडी करने की प्रेरणा उन्हें राजू श्रीवास्तव से मिली। उन्होंने बताया कि वह बचपन में राजू श्रीवास्तव और जॉनी लीवर की कॉमेडी की सीडी खरीदकर उन्हें देखा करते थे। जाकिर आगे बताते हैं कि स्कूल के दिनों में लाफ्टर चैलेंज शुरू हुआ था, तब उनके दोस्त उनकी टांग खींचते थे कि तुम भी शो में हिस्सा लेने जाओ। जाकिर ने आगे बताया कि टीवी पर परफॉर्मेंस देखने के बाद उन्हें लगता था कि यह बहुत आसान है, लेकिन असल जिंदगी में जब मैं यह शुरू किया तब पता चला कि यह काम कितना मुश्किल है। 
Nayanthara: हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा, शाहरुख खान की यह फिल्म है सबसे पसंदीदा

Famous Comedian Zakir Khan talks about his Career Journey on The Kapil Sharma Show
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'इंडियाज बेस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन' प्रतियोगिता को जीतने के बाद जाकिर सुर्खियों में आ गए थे। इस कंपटीशन के बाद वह लोगों के बीच लोकप्रियता हो गए। इसके बाद वह एआईबी के शो में भी लोगों को हंसाते नजर आए थे। जाकिर वेब सीरीज में भी दिख चुके हैं। 'चाचा विधायक हैं हमारे' में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद दमदार वापसी को तैयार आमिर खान, KGF डायरेक्टर की फिल्म से करेंगे धमाका!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed