सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में आरोपी शीजान खान ने घर का खाना समेत मांगी ये चीजें, ऐसे कटेंगे जेल में 14 दिन!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
sheezan khan wants end to media trial in tunisha sharma case accused asks for home cooked meals asthma inhaler
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

'अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल' की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। तुनिशा के कथित सुसाइड के बाद आरोपी अभिनेता शीजान खान को रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शीजान को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अभिनेता को 14 दिनों  की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि शीजान खान के वकीलों की ओर से उनके मुवक्किल की सुरक्षा आदि को लेकर भी कई मांगें करते हुए अर्जी दाखिल की गई है।


 

Welcome 2023: छह महीने, 12 मेगा बजट फिल्में और दांव पर इन छह दिग्गज सितारों की किस्मत, देखिए पूरी लिस्ट

Trending Videos
sheezan khan wants end to media trial in tunisha sharma case accused asks for home cooked meals asthma inhaler
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट के आदेश के बाद अब आगे की जांच के लिए शीजान को तकरीबन दो हफ्ते तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। जानकारी सामने आयी है कि शीजान के वकील ने अपने मुवक्किल की ओर से जेल परिसर में घर का बना खाना मंगाने और अन्य चीजों के लिए चार आवेदन दिए हैं। इसके साथ ही वकील ने यह भी कहा कि शीजान ने अस्थमा के चलते इनहेलर का उपयोग करने की इजाजत भी मांगी है।
 

ITA AWARDS 2022: नए साल की पहली शाम ये सितारे उतरेंगे जमीं पर, छोटे पर्दे के कलाकारों का बड़ा धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
sheezan khan wants end to media trial in tunisha sharma case accused asks for home cooked meals asthma inhaler
तुनिशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

14 दिनों की हिरासत के दौरान शीजान के वकील ने परिवार के सदस्यों और उनके वकील से मिलने की अनुमति के लिए भी अनुमति मांगी, इसके साथ ही शीजान ने यह भी कहा है कि जब वह हिरासत में है तो जेल के अंदर सुरक्षा के लिए उसके बाल नहीं काटे जाएं। इसके साथ ही मीडिया ट्रायल बंद करने के लिए भी आवेदन पेश किया गया है।
 

Happy New Year Party Songs: इन गानों से करें नए साल का स्वागत, न्यू ईयर का जश्न होगा और भी शानदार

sheezan khan wants end to media trial in tunisha sharma case accused asks for home cooked meals asthma inhaler
तुनिषा और शीजान - फोटो : social media

24 दिसंबर को 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की 21 वर्षीय टीवी अभिनेत्री तुनिशा को कथित तौर पर सीरियल के सेट पर लटका हुआ पाया गया था, जिसके बाद 25 दिसंबर को इसी सीरियल के लीड एक्टर शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 

New Year 2023: सितारों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए हो जाइए तैयार, आज की रात छोटे पर्दे पर डबल धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed