सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए शीजान खान, तुनिशा शर्मा मामले में अदालत ने दिया आदेश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 31 Dec 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
tunisha sharma death Court sent sheezan khan to judicial custody for 14 days
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

तुनिशा शर्मा केस के बाद अभी तक सब सदमे में हैं। तुनिशा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री की मौत का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था। तब से पुलिस शीजान से पूछताछ कर रही है। शीजान को अदालत में पेशी के लिए भी ले जाया जाता है। आज भी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने शीजान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 


 
Trending Videos
tunisha sharma death Court sent sheezan khan to judicial custody for 14 days
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद उनके को-स्टार शीजान खान की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक इस मामले में कई खुलासे हो चुके हैं। पिछले दिन तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया था कि वह उनको धर्म बदलने के लिए दबाव डालता था। इसके अलावा शीजान पर तुनिशा के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है। 

इसे भई पढ़ें- OTT Bold Actress: इस साल ओटीटी पर इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा बोल्डनेस का जलवा, सीन देख हैरान रह गए थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
tunisha sharma death Court sent sheezan khan to judicial custody for 14 days
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आज भले ही अदालत ने शीजान को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, लेकिन उनका परिवार जल्द ही इस मामले में जमानत की अर्जी दाखिल करेगा। इसको लेकर अभिनेता का परिवार कागजी तैयारी कर रहा है। आज कोर्ट में पेशी के दौरान सरकारी पक्ष ने कहा कि आरोपी शीजान तुनिषा को उर्दू सिखा रहा था और उसे सेट पर थप्पड़ मारा था। पूछताछ के दौरान वह अपनी ईमेल आईडी और अन्य पासवर्ड नहीं बता रहा है।


इसे भई पढ़ें-  Bollywood Actors: मायानगरी में टूटे अरमान, वन फिल्म वंडर बनकर रह गए ये सितारे
 
tunisha sharma death Court sent sheezan khan to judicial custody for 14 days
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

वहीं इस मामले में शीजान के वकील का कहना है कि जब मोबाइल जब्त कर लिया गया है तो कस्टडी की क्या जरूरत है। बता दें कि इस मामले में अब तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सहयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि चैट्स को लेकर शीजान से लगातार पूछताछ हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed