सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: अंडर आई फिलर कराने के बाद उर्फी की आंखों का हुआ बुरा हाल! काले घेरों के साथ फोटो शेयर कर दी नसीहत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 31 Dec 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Urfi javed face gets swollen eyes bruised after she got under eye fillers done share photo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अब एक ऐसा नाम बन गई हैं, जो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली उर्फी अब एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं, लेकिन इस बार वह कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि अपने चेहरे को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उर्फी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी आंखों के नीचे काले घेरे और चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
Urfi javed face gets swollen eyes bruised after she got under eye fillers done share photo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

आज 2022 का आखिरी दिन है, लेकिन उर्फी की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। उर्फी ने अपनी आंखों की समस्या के बारे में बताते हुए अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों को भी निशाने पर लिया है। उर्फी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी आंख के नीचे काले घेरे साफ दिखाई दे रहे हैं। उर्फी ने इसके साथ लिखा, 'तो कल मैंने इसे मेकअप से छुपाया और मुझे अपने आप पर गर्व है। नहीं, मुझे किसी ने मारा नहीं है। मैंने आई फिलर्स कराया है, जिसकी वजह से छोड़ी जलन है।'

Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi javed face gets swollen eyes bruised after she got under eye fillers done share photo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों की पोल खोल रही हैं। वीडियो में उर्फी कहती हैं, 'मैंने अंडर आई फिलर्स कराया है। मुझे बहुत ज्यादा काले घेरे हो रहे थे। अंडर आई क्रीम स्कैम है। कोई भी ऐसी अंडर आई क्रीम नहीं जो आपके डार्क सर्कल को लाइट कर दे। ये सब स्कैम है। इसके लिए फिलर्स कराना बेहतर ऑप्शन है।'

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत को प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने बताया मर्डर, बोले- मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं

Urfi javed face gets swollen eyes bruised after she got under eye fillers done share photo on social media
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद की तुलना बीजेपी कार्यकर्ता दिनेश देसाई ने की राहुल गांधी से की थी। उन्होंने कहा था कि अगर सिर्फ टी शर्ट पहनकर राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनने लायक हैं तो उर्फी जावेद अमेरिका की राष्ट्रपति होनी चाहिए। इस पर उर्फी ने कहा था, 'ये हैं आपके राजनेता? कुछ बेहतर करो। अपना पॉइंट साबित करने के लिए एक महिला की इंसल्ट कर रहे हो? हम ऐसे लोगों से महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।' 

KRK On Pathaan: 'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed