सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Death: ब्रेकअप के बाद भी शीजान को बार-बार मैसेज करती थीं तुनिशा, पुलिस ने किया नया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 31 Dec 2022 09:07 AM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death case Maharashtra police claims actress sent message after breakup sheezan did not respond
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा के आत्महत्या केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभिनेत्री की मां जहां एक तरफ उनके को-स्टार और केस में नामजद आरोपी शीजान खान पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं, वहीं पुलिस भी अभिनेता की रिमांड बढ़वा चुकी है। शीजान खान तुनिशा की मौत के दिन से ही पुलिस रिमांड में हैं और उन्होंने अपने और अभिनेत्री के रिश्ते में होने की बात को कबूल भी किया है। पुलिस का दावा है कि तुनिशा के अलावा शीजान की एक और गर्लफ्रेंड थी, जिसके साथ अभिनेता संपर्क में थे। शीजान की इस गर्लफ्रेंड वाली कड़ी में पुलिस ने अब एक और खुलासा किया है। दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है ब्रेकअप के बाद तुनिशा शीजान को लगातार मैसेज कर रही थीं, लेकिन अभिनेता ने उनको जवाब देना बंद कर दिया था।  

Trending Videos
Tunisha Sharma Death case Maharashtra police claims actress sent message after breakup sheezan did not respond
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

महाराष्ट्र पुलिस पहले ही खुलासा कर चुकी है कि तुनिशा आत्महत्या केस में नामजद आरोपी शीजान खान और लड़कियों के संपर्क में था। वहीं अब पुलिस ने तुनिशा आत्महत्या केस में नया खुलासा किया है। आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी ने तुनिशा से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। तुनिशा उसे बार-बार मैसेज करती थी, लेकिन शीजान उसका जवाब नहीं देता था। शीजान के और लड़कियों के साथ संबंध और पुलिस हिरासत में कथित तौर पर अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ अपने व्हाट्सएप चैट को डिलीट करने का दावा करते हुए पुलिस ने अदालत से शीजान की पांच दिन की रिमांड और बढ़ाने की मांग की है। 
KRK On Pathaan: 'बेशरम रंग' की आग में हाथ सेंकना केआरके को पड़ेगा भारी! कानूनी कार्यवाही करेंगे शाहरुख खान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death case Maharashtra police claims actress sent message after breakup sheezan did not respond
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

अदालत में पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए दावा किया कि आत्महत्या से पहले शीजान खान और तुनिशा के बीच कुछ संदिग्ध बातचीत हुई थी, लेकिन आरोपी ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने अदालत से पांच दिन की रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने आरोपी शीजान को 31 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। शीजान की पुलिस हिरासत बुधवार को खत्म होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने उससे पूछताछ और जांच पूरी नहीं की थी, इसलिए उन्होंने उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
Year Ender 2022: फीस के मामले में भी साउथ एक्टर्स ने बॉलीवुड को पछाड़ा, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी रकम

Tunisha Sharma Death case Maharashtra police claims actress sent message after breakup sheezan did not respond
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media

बता दें, महाराष्ट्र पुलिस अभी तक तुनिशा केस में तकरीबन दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं, जिनमें दिवंगत अभिनेत्री के दोस्त, परिवार वाले और मां शामिल हैं। गौरतलब है कि बीती 24 तारीख को तुनिशा ने अपने शो 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में बीते दिन तुनिशा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री के ऊपर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी उनसे दूर हो रही थी क्योंकि शीजान उसे उर्दू पढ़ाता था और हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर करता था।  
Will Smith Jada Pinkett: पत्नी के लिए विल स्मिथ ने सरेआम जड़ा था तमाचा, पढ़ें उनकी और जैडा की लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed