{"_id":"61a3467313500b093c776087","slug":"mouni-roy-to-tie-know-with-boyfriend-sooraj-nambiar-on-27th-of-january-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy Wedding: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट आई सामने, ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Mouni Roy Wedding: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट आई सामने, ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है जहां एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लेकर अपने प्यार को पति-पत्नि का नाम दे दिया तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें जबरदस्त चर्चा में हैं। कटरीना कैफ विक्की कौशल, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आदर जैन तारा सुतारिया की शादी की खबरें भी चर्चा में छाई हुई हैं। वहीं कटरीना और विक्की के लिए तो कहा जा रहा है कि दोनों 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।
इस दिन सात फेरे लेंगी मौनी
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय की भी शादी की डेट सामने आ गई। कहा जा रहा था कि मौनी जनवरी में शादी कर सकती हैं और अब डेट भी सामने आ गई है। साथ ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कहां और कैसे शादी करेंगी इसका खुलासा उनकी बहन ने किया है।
Trending Videos
2 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
मौनी और सूरज का नाम काफी लंबे समय से एक साथ सुनने में आ रहा था। वहीं अब एक चैनल को मौनी की चचेरी बहन ने शादी की डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौनी और सूरज 27 जनवरी को शादी करेंगे। साथ ही यह डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है। हालांकि दोनों ही दो जगहों को लेकर उलझन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल उनकी बहन का कहना है कि यह शादी इटली या दुबई में हो सकती है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में एक रिसेप्शन भी आयोजित होगा। 27 जनवरी को जहां शादी होगी तो वहीं दो दिन पहले शादी से पहली की रस्में भी निभाई जाएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक मौनी रॉय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी के ब्वॉयफ्रेंड की बात करें तो सूरज नांबियार पेशे से बैंकर हैं और दुबई में रहते हैं। ऐसे में दोनों दुबई में शादी रचा सकते हैं। वहीं शादी के बाद वह रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें 'कस्तूरी', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'टशन-ए-इश्क', 'जूनून', 'ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'कृष्णा चली लंदन', 'झलक दिखला जा 9', 'एक था राजा एक थी रानी' में देखा गया। हालांकि, एक्ट्रेस को कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।