फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: ससुरालवालों का प्यार देख भावुक हुईं मौनी रॉय, घर में नई दुल्हन का हुआ शानदार स्वागत

Tue, 01 Feb 2022 07:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 01 Feb 2022 07:18 PM IST
सार


टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपने लंबे रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Mouni Roy was warmly welcomed at her in laws house the new bride became emotional after seeing the love of her in laws
मौनी रॉय सूरज नंबियार - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपने लंबे रिलेशन के बाद शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है। इसी बीच अब एक्ट्रेस की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। सामने आई इस वीडियो में अभिनेत्री का ससुराल में गृह प्रवेश होता नजर आ रहा है। वीडियो में ससुराल वालों की तरफ से अपने स्वागत पर अभिनेत्री रोती हुई नजर आईं। साथ ही वह ससुराल में अपना भव्य स्वागत देख खुशी से झूम भी उठीं। इसके साथ ही एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री शादी के बाद होने वाली अंगूठी खोजने वाली रस्म करती नजर आ रही हैं।

सामने आई इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पति सूरज नांबियार के साथ अंगूठी ढूंढने का खेल खेलती नजर आई। अंत में मौनी ने सूरज से पहले अंगूठी ढूंढते हुए इस खेल को जीत लिया। वहीं,गृह प्रवेश के इस वीडियो में मौनी रॉय का उनके ससुराल में जोरदार स्वागत किया गया।

Mouni Roy was warmly welcomed at her in laws house the new bride became emotional after seeing the love of her in laws
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media

 

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में मौनी अपने पति को गले लगाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा इन तस्वीरों में अभिनेत्री के पति बिजनेसमैन सूरज अपने दोस्तों के साथ पूल पार्टी इंजॉय करते भी नजर आए। इन तस्वीरों में हाल ही में शादी के बंधन में बंधा यह कपल साथ में बेहद खुश और खूबसूरत दिखाई दे रहा।

 

Mouni Roy was warmly welcomed at her in laws house the new bride became emotional after seeing the love of her in laws
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने शादी के बाद सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। अभिनेत्री की यह तस्वीरें उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सामने आई इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी तक के सभी गेट अप में एक्ट्रेस का लुक देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy was warmly welcomed at her in laws house the new bride became emotional after seeing the love of her in laws
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि टीवी की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय ने अपने लंबे लेशन के बाद बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी को सात फेरे लिए। दोनों ने गोवा में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया। इस दौरान अभिनेत्री की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे।

विज्ञापन
Mouni Roy was warmly welcomed at her in laws house the new bride became emotional after seeing the love of her in laws
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

कपल की प्रेम कहानी के बारे में बात करें तो मौनी की सूरज से पहली बार मुलाकात साल 2019 में दुबई में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात के बाद ये दोनों एक-दूसरे से बार-बार मिलने लगे और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन साल बाद 2022 में मौनी और सूरज ने शादी का फैसला किया और इस फैसले के बाद दोनों साल के पहले महीने में ही शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed